टीवी मसाला

Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में आए एक्स-पति Jay Bhanushali, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को कहा 'डॉन'

Jay Bhanushali Cheers For Mahhi Vij: 'बिग बॉस 20' में माही विज ने कदम रखा है। वहीं जय भानुशाली सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। माही विज के सपोर्ट में जय भानुशाली ने पोस्ट शेयर की है।

Image

Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में आए जय भानुशाली (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Jay Bhanushali Cheers For Mahhi Vij: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है। बीते दिन 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर हुआ था, जिसमें इंडस्ट्री के कई नामी सितारों ने कदम रखा। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनीं। उन्होंने आते ही घर में अपना हुक्म चलाना शुरू कर दिया। वहीं माही विज को 'बिग बॉस 20' में देख अब जय भानुशाली (Jay Bhanushali) भी उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। जय भानुशाली ने माही विज के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। जय भानुशाली ने अपनी पोस्ट में माही विज को 'डॉन' बताया, साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एंट्री करते ही वैंप बनीं Mahhi Vij, हुक्म चलाकर किया एक-एक की नाक में दम

माही विज (Mahhi Vij) को लेकर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) की ये पोस्ट सुर्खियों में आ गई है। जय भानुशाली ने माही विज की एंट्री का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और लिखा, "डॉन अब घर में है। ढेर सारी शुभकामनाएं और धूम मचा दो तारा की मम्मा।" बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जय भानुशाली तलाक के बाद भी माही विज को सपोर्ट करते दिखाई दिये। 'सहर होने को है' में माही विज की एंट्री पर भी जय भानुशाली ने एक्ट्रेस का खूब समर्थन किया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बादशाह से तलाक पर Isha Rikhi को Salman Khan ने दी बड़ी सलाह, बोले- 'उसने आपको दुख पहुंचाया...'

Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में आए जय भानुशाली

Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में आए जय भानुशाली

    जय भानुशाली भी रह चुके हैं 'बिग बॉस' का हिस्सा

    बता दें कि टीवी एक्टर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि शो में उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। जय भानुशाली कुछ ही हफ्तों में 'बिग बॉस 15' से बाहर हो गए थे। दूसरी ओर माही विज की बात करें तो उन्होंने पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स को इशारे पर नचाना शुरू कर दिया है। उन्हें देख लोगों ने ये तक कह दिया कि जो चीज माही ने एक दिन में कर दी, वो जय भानुशाली पूरे सीजन में नहीं कर पाए थे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article