एजुकेशन

KBC में पूछा गया 1 करोड़ का सवाल, 1943 में बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीता था

KBC 1 Crore Question: क्या आप जानते हैं कि 1943 में बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीती थी? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

KBC 1 Crore Question: केबीसी में पूछा गया 1 करोड़ का सवाल

KBC 1 Crore Question: कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी तो आप सभी लोग देखते होंगे। यहां कई बार ऐसे सवाल सामने आते हैं, जिनका जवाब सुनने में आसान लगता है, लेकिन इतिहास से जुड़ी जानकारी न होने पर बड़े से बड़े जानकार भी उलझ जाते हैं। हाल ही में KBC 18 में भी ऐसा ही एक सवाल 1 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया, जिसने प्रतियोगी को सोचने पर मजबूर कर दिया। सवाल भारत की मशहूर घुड़दौड़ प्रतियोगिता इंडियन डर्बी के इतिहास से जुड़ा था। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि 1943 में बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीती थी? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

कौन बनेगा करोड़पति के 18वें एपिसोड में प्रतियोगी योगेश साहू से पूछा गया था कि 1943 में बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीती थी? यहां आप इसके ऑप्शन देख सकते हैं।

इस सवाल के चार विकल्प दिए गए थे

  1. A. प्रिंसेस ब्यूटीफुल (Princess Beautiful)
  2. B.रीगल डोमेन (Regal Domain)
  3. C. स्टार ऑफ ग्वालियर (Star of Gwalior)
  4. D. प्रिंस प्रदीप (Prince Pradeep)

बता दें दवाब पक्का करने के लिए योगेश ने एलिमिनेशन लाइफलाइन इस्तेमाल किया था। हालांकि जवाब पता नहीं होने के कारण उन्होंने गेम क्विट कर दिया था।

क्या है इसका जवाब

बता दें इस सवाल का जवाब प्रिंसेस ब्यूटीफुल (Princess Beautiful) था। ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पहली इंडियन डर्बी 30 जनवरी 1943 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित हुई थी। इसे Princess Beautiful ने जीता था। वह बड़ौदा के महाराजा प्रतापसिंह गायकवाड़ के अंडर में थी। इसे एम.सी पटेल ने प्रशिक्षित किया था। जबकि जबकि ऑस्ट्रेलियाई जॉकी एडगर ब्रिट ने उसकी सवारी की थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article