भारत का पड़ोसी देश नेपाल यात्रा के लिए बेहद ही सस्ता है ऐसे में हमारे देश से लाखों की तादाद में पर्यटक इस हिंदू राष्ट्र घूमने जाते हैं। नेपाल में जाकर अगर आप शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे उन जगहो के बारे में जहां आपको 1 बार जरूर जाना चाहिए।
थबाही सड़क काठमांडू नेपाल में स्थित क्लब ओमनिया युवाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। लाइव म्यूजिक, डांस और मिलनसार माहौल इस क्लब में आपको सबकुछ मिलेगा। पार्टी लवर के लिए ये क्लब 24 घंटे खुला रहता है।
भगवतीस्थान 44600 में स्थित नेपाल का फेमस क्लब लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक अपने जबरदस्त माहौल के लिए काफी फेमस है। कम पैसों में इस क्लब में आप अच्छे से नाइटलाइफ एन्जॉय कर सकते हैं।
थमेल मार्ग 1 काठमांडू में स्थित टर्टल लाउंज एंड क्लब में जाकर आप कम पैसों में शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय कर सकते हैं। लाइव म्यूजिक और डीजे नाइट यहां के माहौल में चार चांद लगाते हैं।
ताहाचल मार्ग काठमांडू मे स्थित प्राइव नेपाल क्लब में जाकर आपको हॉंगकॉंग की याद आ जाएगी। यहां का म्यूजिक आपको पूरी रात थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस क्लब की एंट्री फीस काफी कम है।
पोखरा नेपाल में स्थित क्लब कैटवॉक पार्टीलवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस क्लब का माहौल आपको मंत्रमुग्ध कर देगा वहीं यहां विदेशी टूरिस्ट काफी होते हैं ऐसे में आप आसानी से लोगों से दोस्ती भी कर सकते हैं।