महाराष्ट्र का गोवा कहलाती है ये जगह, मुकेश अंबानी के एंटीलिया से बस थोड़ी दूरी पर है गरीबों का स्वर्ग

महाराष्ट्र विविधताओं से भरा राज्य है। इस राज्य में घूमने फिरने की ढेर सारी जगहें हैं। फिर चाहे वो नासिक का त्रयंबकेश्नवर मंदिर हो या फिर शिरडी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई अपने आप में टूरिस्ट्स के लिए स्वर्ग की तरह है। यहां पर हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Oct 2 2024, 07:49 IST
महाराष्ट्र का गोवाImage Credit : Facebook01 / 06

महाराष्ट्र का गोवा

मुंबई जाने वाले टूरिस्ट शाहरुख खान का बंगला मन्नत और मुकेश अंबानी का एंटीलिया भी देखने की चाह हैं। मुकेश अंबानी के आलीशान 27 मंजिला आशियाना एंटीलिया से बस कुछ किलोमीटर की दूरी पर ऐसी खूबसूरत जगह है कि हर किसी का मन मोह ले। इस जगह को महाराष्ट्र का गोवा भी कहा जाता है। यहां की हवाओं में ही रोमांस है। ये जगह ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि काफी सस्ती भी है।

अलीबागImage Credit : Facebook02 / 06

अलीबाग

हम बात कर रहे हैं अलीबाग की। मुंबई के चंद किलोमीटर की दूरी पर बसा ये उपनगर बेहद खूबसूरत है। यहां आपको गोवा जैसी सी बीच का मजा मिलता है। इसी कारण इसे महाराष्ट्र का गोवा भी कहा जाता है।

जन्नत सा नजाराImage Credit : Facebook03 / 06

जन्नत सा नजारा

अलीबाग समुद्र के तट पर बसा एक बहुत सुंदर और छोटा-सा शहर है। यह महाराष्ट्र में सपनों की नगरी मुंबई के पास स्थित है। क्षेत्र के लिहाज से देखें तो रायगढ़ जिले के कोंकण क्षेत्र में आता है अलीबाग।

हवाओं में रोमांसImage Credit : Facebook04 / 06

हवाओं में रोमांस

भीड़भाड़ वाले शहरों के शोर से दूर, अपने रिश्ते में नई ताजगी भरने के लिए कपल अलीबाग आते हैं। यहां देखने के लिए बहुत कुछ है, जहां आप साथ में यादगार समय बिता सकते हैं।

बेहद सस्ताImage Credit : Facebook05 / 06

बेहद सस्ता

मुंबई और गोवा की तुलना में अलीबाग में रहना, खाना और घूमना सबकुछ काफी सस्ता है। यही कारण है कि हर साल यहां पर टूरिस्टों की भारी भीड़ दिखाई देती है।

हर मौसम सुहानाImage Credit : Facebook06 / 06

हर मौसम सुहाना

अलीबाग की सबसे खास बात ये है कि आप किसी भी मौसम यहां जा सकते हैं। यहां साल के सारे महीने बेहद सुहावने होते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!