आखिर क्यों पैसा बहाकर अजरबैजान घूमने जा रहे हैं भारतीय, वजह जान खुद हो जाओगे जाने पर मजबूर

Azerbaijan Trip Cost From India: मौजूदा टाइम में अजरबैजान भारतीय टूरिस्टों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनकर सामने आई है। भारतीय यात्री जमकर अजरबैजान की यात्रा के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। इस देश की यात्रा करने के पीछे कई कारण है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 11 2024, 14:32 IST
अजरबैजानImage Credit : Istock01 / 06

अजरबैजान

भारतीय पर्यटकों के बीच यूरेशियन देश अजरबैजान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। अन्य सभी टूरिस्ट प्लेस को छोड़कर भारत से लोग इस देश की यात्रा करना बेहद पसंद कर रहे हैं।

गूगल सर्च में नंबर 1Image Credit : Istock02 / 06

गूगल सर्च में नंबर 1

गूगल सर्च में इस साल भारतीय लोगों ने ट्रैवल के मामले में अजरबैजान को सबसे ज्यादा सर्च किया है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर क्यों पैसा बहाकर भारतीय पर्यटकों में इस देश जाने की होड़ मची हुई है।

सस्ती फ्लाइट टिकटImage Credit : Istock03 / 06

सस्ती फ्लाइट टिकट

अजरबैजान का रुख करने का सबसे बड़ा कारण सस्ती फ्लाइट टिकट है। अगर आप ऑफ-सीजन इस देश की यात्रा की प्लानिंग करते हैं तो 25 हजार में आराम से इस मुल्क में जाया जा सकता है।

ई-वीजा मिलने में आसानीImage Credit : Istock04 / 06

ई-वीजा मिलने में आसानी

भारतीय लोगों को अजरबैजान की यात्रा के दौरान ई-वीजा आसानी से महज 3 दिनों के अंदर मिल जाता है। भारतीय लोग पहले वीजा में मिलने में कठिनाई के चलते ही कई देशों की यात्रा का प्लान टाल देते थे।

कम बजट में यात्राImage Credit : Istock05 / 06

कम बजट में यात्रा

अजरबैजान में आपको 1,500 रुपये में आसानी से रहने के लिए होटल मिल जाता है। इसके अलावा यहां घूमने-फिरने और खाने पर भी बेहद कम पैसे खर्च होते हैं।

शानदार नाइटलाइफ और मनोरंजनImage Credit : Istock06 / 06

शानदार नाइटलाइफ और मनोरंजन

यूरोप के समान ही अजरबैजान की नाइटलाइफ काफी शानदार और मनोरंजक है। बाकू की नाइटलाइफ क्लब्स, बार, और कैफे भारतीय पर्यटक काफी पसंद करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!