सिर्फ 44 रुपये में लॉन्च हुआ गजब का रिचार्ज प्लान, साथ में OTT का एक्सेस भी फ्री मिलेगा

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने ग्राहकों के लिए एक नया 44 रुपये का प्रीपेड डेटा वाउचर लॉन्च किया है। खास बात यह है कि यह प्लान न सिर्फ डेटा देता है, बल्कि इसके साथ OTT सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलता है। कम कीमत में OTT बेनिफिट देने वाले प्लान्स में इसे सबसे सस्ते विकल्पों में गिना जा रहा है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 3 2026, 11:02 IST
44 रुपये के Vi प्लान में क्या-क्या मिलेगा?Image Credit : Vi01 / 06

44 रुपये के Vi प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

Vodafone Idea का यह 44 रुपये वाला प्लान एक डेटा वाउचर है, जिसकी वैधता 1 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा मिलता है। हालांकि पहली नजर में यह प्लान महंगा लग सकता है, लेकिन इसके साथ मिलने वाला OTT बेनिफिट इसे खास बना देता है।

JioHotstar Mobile का 1 महीने का फ्री एक्सेसImage Credit : Vi02 / 06

JioHotstar Mobile का 1 महीने का फ्री एक्सेस

इस प्लान के साथ Vi ग्राहकों को JioHotstar Mobile का 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस OTT प्लेटफॉर्म पर भारत और दुनिया के कई लोकप्रिय शोज़ और लाइव इवेंट्स उपलब्ध हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में कोई कॉलिंग या SMS सुविधा नहीं दी गई है और न ही इसमें मेन सर्विस वैलिडिटी शामिल है।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 देखने का मौकाImage Credit : Vi03 / 06

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 देखने का मौका

JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स ICC T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 भी देख सकेंगे। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर The 50 जैसे नए शोज़ (जो 1 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है) और कई अन्य लाइव इवेंट्स भी स्ट्रीम किए जाएंगे।

डेटा वैधता और शर्तेंImage Credit : Vi04 / 06

डेटा वैधता और शर्तें

इस ₹44 प्लान में मिलने वाला 1GB डेटा रात 11:59 बजे समाप्त हो जाएगा। हालांकि OTT सब्सक्रिप्शन की वैधता पूरे एक महीने तक रहेगी, चाहे डेटा वाउचर की अवधि खत्म ही क्यों न हो जाए।

फिलहाल किन सर्किल्स में उपलब्ध?Image Credit : Vi05 / 06

फिलहाल किन सर्किल्स में उपलब्ध?

Vodafone Idea का यह नया ₹44 प्रीपेड डेटा वाउचर अभी गुजरात सर्किल में उपलब्ध दिख रहा है। बाकी सर्किल्स में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Vi के अन्य OTT डेटा प्लान भी मौजूदImage Credit : Vi06 / 06

Vi के अन्य OTT डेटा प्लान भी मौजूद

Vi के पास ऐसे और भी प्रीपेड डेटा वाउचर्स हैं, जिनमें JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या Vi एप के जरिए इन प्लान्स की जानकारी ले सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!