वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की कीमत 871 रुपये है। फैमिली प्लान में एक प्राइमरी यूजर को 70GB और सेकेंडरी यूजर को 40GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 10GB अतिरिक्त डेटा दोनों के बीच शेयर किया जा सकता है। प्लान का कुल मंथली डेटा 120GB है।
इस प्लान के साथ प्राइमरी मेंबर को Netflix Basic प्लान फ्री में दिया जाएगा, जिससे यूजर अपने मोबाइल या स्मार्ट डिवाइस पर Netflix कंटेंट का आनंद बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ले सकते हैं।
Vi के इस प्लान में 200GB प्रति यूजर तक डेटा रोलओवर की सुविधा दी है। यानी बचा हुआ डेटा अगले महीने के लिए जुड़ जाएगा। इसके अलावा, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक दोनों यूजर अनलिमिटेड डेटा का फायदा ले सकते हैं।
इस पैक में लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स पूरी तरह फ्री हैं। इसके अलावा हर महीने 3000 SMS भेजने की सुविधा भी दी जा रही है, जो इसे और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बनाती है।
इस प्लान में Vi ‘Choice' बेनिफिट के तहत यूजर्स को एक OTT प्लेटफॉर्म चुनने का मौका मिलता है-जैसे Amazon Prime, SonyLIV, JioHotstar आदि। साथ ही Norton Mobile Security या EaseMyTrip का ट्रैवल डिस्काउंट बेनिफिट में से कोई एक ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
इस प्लान में आप ₹299 प्रति सदस्य के हिसाब से छह और सेकेंडरी नंबर जोड़ सकते हैं। इन सभी मेंबर को 40GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा।