मोबाइल चोरी होने पर मिलेंगे 25,000 रुपये, कराना होगा सिर्फ 61 रुपये का रिचार्ज

​अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो अब उसका नुकसान झेलना आपकी मजबूरी नहीं रहेगी। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Vi (Vodafone Idea) ने ग्राहकों की इसी बड़ी चिंता को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी पहल की है। कंपनी ने भारत में पहली बार रीचार्ज से जुड़ी हैंडसेट थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की है, जिससे प्रीपेड यूजर्स को सीधा फायदा मिलेगा।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 17 2025, 07:26 IST
कंपनी के अनुसार, यह भारत की पहली ऐसी टेलीकॉम पेशकश है, जिसमें मोबाइल रीचार्ज के साथ ही स्मार्टफोन चोरी या गुम होने का बीमा कवर दिया जा रहा है। Image Credit : Vi01 / 07

कंपनी के अनुसार, यह भारत की पहली ऐसी टेलीकॉम पेशकश है, जिसमें मोबाइल रीचार्ज के साथ ही स्मार्टफोन चोरी या गुम होने का बीमा कवर दिया जा रहा है।

​यह सुविधा खासतौर पर प्रीपेड ग्राहकों के लिए लाई गई है और यह iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइसेज पर लागू होगी यानी आपके पास आईफोन है या एंड्रॉयड फोन, आपको हर हाल में क्लेम मिलेगा।​Image Credit : Vi02 / 07

​यह सुविधा खासतौर पर प्रीपेड ग्राहकों के लिए लाई गई है और यह iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइसेज पर लागू होगी यानी आपके पास आईफोन है या एंड्रॉयड फोन, आपको हर हाल में क्लेम मिलेगा।​

​सिर्फ ₹61 से मिलेगा ₹25,000 तक का इंश्योरेंस कवर​Image Credit : Vi03 / 07

​सिर्फ ₹61 से मिलेगा ₹25,000 तक का इंश्योरेंस कवर​

Vi की इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत है। कंपनी के मुताबिक, प्रीपेड यूजर्स सिर्फ ₹61 से शुरू होने वाले रीचार्ज पैक के साथ ₹25,000 तक का हैंडसेट लॉस या थेफ्ट इंश्योरेंस कवर क्लेम कर सकते हैं।

यह उन यूज़र्स के लिए बड़ी राहत है, जिनका फोन चोरी या गुम होने पर आमतौर पर कोई इंश्योरेंस कवर नहीं होता।​Image Credit : Vi04 / 07

यह उन यूज़र्स के लिए बड़ी राहत है, जिनका फोन चोरी या गुम होने पर आमतौर पर कोई इंश्योरेंस कवर नहीं होता।​

​तीन रीचार्ज पैक में उपलब्ध है सुविधा​Image Credit : Vi05 / 07

​तीन रीचार्ज पैक में उपलब्ध है सुविधा​

₹61 प्लान: 15 दिनों के लिए 2GB डेटा और 30 दिनों का इंश्योरेंस कवर, ₹201 प्लान: 30 दिनों के लिए 10GB डेटा और 180 दिनों का इंश्योरेंस कवर, ₹251 प्लान: 30 दिनों के लिए 10GB डेटा और 365 दिनों का इंश्योरेंस कवर। इन सभी प्लान्स में अधिकतम ₹25,000 तक का बीमा सुरक्षा कवरेज मिलता है।

क्यों खास है Vi की यह पेशकशImage Credit : Vi06 / 07

क्यों खास है Vi की यह पेशकश

​सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में करीब 85.5% घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन मौजूद है। वहीं, मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत आमतौर पर ₹20,000 से ₹25,000 के बीच होती है। ऐसे में फोन चोरी या खो जाने पर आम आदमी के लिए नया फोन खरीदना मुश्किल हो जाता है। Vi की यह स्कीम इसी समस्या का समाधान पेश करती है।​

​आसान और डिजिटल क्लेम प्रोसेस​Image Credit : Vi07 / 07

​आसान और डिजिटल क्लेम प्रोसेस​

कंपनी का कहना है कि इस इंश्योरेंस स्कीम में क्लेम प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है। मौजूदा ग्राहक डेटा का इस्तेमाल कर पेपरवर्क कम किया जाएगा, जिससे क्लेम सेटलमेंट तेज हो सके। अलग से इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की झंझट भी खत्म हो जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!