WhatsApp की सुरक्षा बढ़ाने के लिए इन 5 फीचर्स को करें एक्टिवेट, चैट रहेगी सुरक्षित

5 WhatsApp privacy features: आज के डिजिटल युग में प्राइवेसी पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। हम सभी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत से यूजर्स इसकी जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स को एक्टिवेट नहीं करते, जिससे उनकी पर्सनल जानकारी और चैट्स असुरक्षित हो जाती है। यहां हम आपको व्हाट्सएप के सबसे जरूरी 5 प्राइवेसी फीचर्स बता रहे हैं जो आपको आज से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Authored by: Vishal MathelUpdated May 6 2025, 11:26 IST
ये 5 एडवांस फीचर्स व्हाट्सएप की प्राइवेसी को बनाएंगे और मजबूत... ऐसे ऑन करें01 / 06

ये 5 एडवांस फीचर्स व्हाट्सएप की प्राइवेसी को बनाएंगे और मजबूत... ऐसे ऑन करें

1. एडवांस चैट प्राइवेसी​02 / 06

1. एडवांस चैट प्राइवेसी​

​यह फीचर आपकी पर्सनल या सेंसिटिव चैट्स को और सुरक्षित बनाता है। इसे ऑन करने पर कोई चैट एक्सपोर्ट नहीं कर सकता और चैट की मीडिया फाइलें गैलरी में सेव नहीं होतीं। इसे एक्टिवेट करने के लिए किसी चैट पर टैप करें, फिर Advanced Chat Privacy सिलेक्ट करें।​

2. एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप​03 / 06

2. एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप​

​एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड फीचर में आपकी चैट और मीडिया का बैकअप क्लाउड (गूगल ड्राइव या आईक्लाउड) में पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड होता है। न व्हाट्सएप, न गूगल और न ही एप्पल इसे पढ़ सकता है। इसे एक्टिवेट करने के लिए सेटिंग्स में जाएं, फिर Chats, उसके बाद Chat Backup में जाकर End-to-end Encrypted Backup पर टैप करें और Turn On चुनें।​

3. ग्रुप में जोड़ने की अनुमति कंट्रोल करें​04 / 06

3. ग्रुप में जोड़ने की अनुमति कंट्रोल करें​

​कोई भी आपको बिना पूछे ग्रुप में न जोड़ सके, इसके लिए यह सेटिंग जरूरी है। इसे ऑन करने के लिए Settings में जाएं, फिर Privacy और फिर Groups में जाकर My Contacts या My Contacts Except विकल्प चुनें।​

4. अनजान कॉलर्स को साइलेंट करें​05 / 06

4. अनजान कॉलर्स को साइलेंट करें​

​अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स सीधे साइलेंट हो जाएंगी। फोन न बजेगा और न ही वाइब्रेट करेगा। इसे एक्टिवेट करने के लिए Settings में जाएं, फिर Privacy और फिर Calls में जाकर Silence Unknown Callers ऑन करें।​

5. व्यू वंस फोटोज और वीडियोज06 / 06

5. व्यू वंस फोटोज और वीडियोज

​इस फीचर की मदद से आप ऐसे फोटो या वीडियो भेज सकते हैं जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार देख सकता है। यह मीडिया न सेव होगी, न फॉरवर्ड की जा सकेगी और न ही इसका स्क्रीनशॉट लिया जा सकेगा। व्यू वंस फोटोज और वीडियोज भेजने के लिए कोई फोटो या वीडियो भेजने से पहले उस पर वन टाइम व्यू यानी 1 आइकन पर टैप करें।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!