Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में भारी गिरावट, 200MP कैमरे वाले फोन में हुआ बड़ा Price cut
Samsung Galaxy S24 Ultra बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन के सेगमेंट में लिस्ट किया जाता है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास शानदार मौका है। अब आप 200 मेगापिक्सल वाले इस स्मार्टफोन को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 19 2025, 11:15 IST
Image Credit : Samsung/Digit01 / 09
दिवाली फेस्टिव सीजन सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील्स दे रही है। इस समय आप बजट सेगमेंट से लेकर फ्लैगशिप और प्रीमियम सेगमेंट तक में एक से बढ़कर एक धांसू डील्स का फायदा ले सकते हैं।
Image Credit : Samsung/Digit02 / 09
अगर आपका बजट अधिक और आप एक प्रीमियम सेगमेंट में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन चाहते हैं तो आप Samsung Galaxy S24 Ultra की तरफ जा सकते हैं। कैमरा डिपॉर्टमेंट के मामले में यह स्मार्टफोन लगभग-लगभग सभी को पीछे छोड़ता है।
Image Credit : Samsung/Digit03 / 09
अगर आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दिवाली के मौके पर अभी इस पर धमाकेदार डील चल रही है। आप इसे रियल प्राइस से काफी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Samsung/Digit04 / 09
Samsung Galaxy S24 Ultra की अमेजन पर कीमत 1,34,999 रुपये है। लेकिन अब आपको इसे खरीदने के लिए इतने अधिक पैसे नहीं देने पड़ेंगे। अगर आप इसमें मिलने वाले सभी ऑफर्स का लाभ ले पाते हैं तो इसकी रियल प्राइस से आधे से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Credit : Samsung/Digit05 / 09
आपको बता दें कि अमेजन फेस्टिव सीजन सेल में ग्राहकों को Samsung Galaxy S24 Ultra पर फ्लैट 41% का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सीधे-सीधे 55,000 रुपये की बचत के साथ सिर्फ 79,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप अभी इस ऑफर को छोड़ते हैं तो फेस्टिव सीजन के बाद आपको इसके लिए अधिक पैसे देने पड़ सकते हैं।
Image Credit : Samsung/Digit06 / 09
Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स का फायदा लेकर आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को इस पर HDFC Bank क्रेडिट, डेबिट कार्ड पर 750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा 3,999 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 3,604 रुपये की मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Image Credit : Samsung/Digit07 / 09
अमेजन ग्राहकों को समय-समय पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी देता है। अगर आप खरीदारी के समय आपको एक्सचेंज ऑफर मिलता है तो आप इसमें भी 20 हजार रुपये से लेकर 30-35 हजार रुपये तक की सीधी बचत कर पाएंगे। अगर एक्सचेंज ऑफर में 20 हजार रुपये की सेविंग्स कर लेते हैं तो आप इसे सिर्फ 59,999 रुपये में ही खरीद सकेंगे।
Image Credit : Samsung/Digit08 / 09
Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको टाइटेनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है। इसमें आपको IP68 की रेटिंग मिलती है जिससे यह फोन पानी में पूरी तरह से सेफ रहने वाला है। कंपनी ने इसमें 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है जिसमें Corning Gorilla Armor की प्रोटेक्शन मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
Image Credit : Samsung/Digit09 / 09
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S24 Ultra में चार कैमरे मिलते हैं जिसमें 200+10+50+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में 1TB तक की बड़ी स्टोरेज और 12GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।