सैमसंग गैलेक्सी A55 (8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट) भारत में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह फोन 26,483 रुपये में उपलब्ध है यानी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर 13,516 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है।
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें एक्सीनोस 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे के मामले में, इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन लेने का सही समय तलाश रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतर हो सकता है। फ्लिपकार्ट गूगल पिक्सल 9 पर 22,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। गूगल पिक्सल 9 भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।
फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह फोन 64,999 रुपये में उपलब्ध है यानी आपको 15,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹7,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आप और बचत कर सकते हैं।
इसमें 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन टेंसर G4 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे के लिए, इसमें 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ) और 48MP अल्ट्रावाइड लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4700mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।