Flipkart BBD Sale: OnePlus 13 की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले ही कर दी बड़ी कटौती
OnePlus 13 की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट ने BBD Sale 2025 शुरू होने से कुछ दिन पहले ही प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन को अब आप सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 13 2025, 15:58 IST
Image Credit : Digit01 / 08
फ्लिपकार्ट में बहुत जल्द फेस्टिव सीजन की सेल शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale का ऐलान कर दिया है। ग्राहकों की लिए यह सेल 23 सितंबर से लाइव होने जा रही है।
Image Credit : Digit02 / 08
अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या फिर होम अप्लायंसेज का कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में खरीदारी का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट सेल में सभी कैटगरी के स्मार्टफोन पर बंपर छूट देने वाला है।
Image Credit : Digit03 / 08
अगर आप एक प्रीमियम समार्टफोन की तलाश में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart ने BBD Sale शुरू होने से पहले ही Oneplus 13 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। आप Oneplus 13 के 256GB वेरिएंट को अब डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
Flipkart में OnePlus 13 का 256GB इस समय 72,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है। यह कीमत इसके 12GB रैम और Midnight Ocean कलर वेरिएंट की है। BBD Sale शुरू होने से पहले ही कंपनी ने इसकी कीमत में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी है। बैंक ऑफर्स के साथ आप एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे।
Image Credit : Digit05 / 08
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 41,315 रुपये तक का तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। मतलब आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करा कर 41000 रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे। अगर आप इस ऑफर में 20000 रुपये की भी बचत कर लेते हैं तों OnePlus 13 को सिर्फ 45499 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा पाएंगे।
Image Credit : Digit06 / 08
आपको बता दें कि OnePlus 13 में तीन वेरिएंट्स मिलते हैं जिसमें 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB, and 24GB RAM + 1TB शामिल हैं। वनप्लस ने इसके बेस वेरिएंट को 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन, अब आपके पास इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।
Image Credit : Digit07 / 08
OnePlus 13 में आपको 6.82 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इसके डिस्प्ले में 120Hz, Dolby Vision, HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें Ceramic Guard glass की प्रोटेक्शन दी गई है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
Image Credit : Digit08 / 08
OnePlus 13 में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite का प्रोसेसर दिया जो की मल्टी टास्किंग से लेकर गेमिंग जैसे हैवी टास्क में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इस स्मार्टफोन में 24GB तक की रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस ने इसमें शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+50+50 MP के सेंसर मिलते हैं। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।