Akanksha Chamola Beach Photos Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आकांक्षा चमोला बीते कुछ वक्त से अपने और गौरव खन्ना के तलाक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में आकांक्षा चमोला ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बीच पर एंजॉय करती हुई दिखाई दीं। आकांक्षा चमोला की तस्वीरों के कैप्शन को देख कहा जा सकता है कि वह सिंगल लाइफ खूब एंजॉय कर रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं आकांक्षा चमोला की इन फोटोज पर-
आकांक्षा चमोला अपनी तस्वीरों में बीच पर एंजॉय करती दिखाई दीं। फोटोज में वह पिंक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
आकांक्षा चमोला ने अपनी तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज दिये। बालों में फूल लगाकर आकांक्षा ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया है।
आकांक्षा चमोला ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "जिस लड़की ने इसके सपने देखे थे, वो आखिरकार हर वो चीज जी रही है, जिसकी कभी उसने इच्छा की थी।"
आकांक्षा चमोला की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों को अभी तक 24 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'हॉट' और 'खूबसूरत' के टैग भी दिये।
आकांक्षा चमोला हर पल को खुलकर जीती हैं। वहीं बीच पर भी वह चिल मोड में नजर आईं। बता दें कि आकांक्षा चमोला की ये फोटोज इंडोनेशिया के बीच गिली त्रावनगन बीच से जुड़ी हैं।
बता दें कि आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप: सच या सजा' में रहकर खूब लाइमलाइट बटोरी। यहीं आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद अलग हो रहे हैं। इसके बाद आकांक्षा चमोला को 'इंडियन गेम शो' में भी देखा गया है।