​Festive Sale: अब 45 हजार से भी कम में मिल रहा यह फोन, 80 हजार में हुआ था लॉन्च​

​Amazon Great Indian Festival sale: अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (23 सितंबर से शुरू) से पहले नथिंग का नया फ्लैगशिप Nothing Phone 3 चौंकाने वाली कीमत पर लिस्ट कर दिया है। कुछ महीने पहले लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब यह 43,500 रुपये से भी कम में उपलब्ध है यानी इसकी कीमत लगभग आधी कर दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि अब इसकी कीमत नथिंग फोन (2) के लॉन्च प्राइस 44,999 रुपये से भी कम हो गई है।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 14 2025, 08:42 IST
​अमेजन पर Nothing Phone 3 डील​Image Credit : Amazon01 / 05

​अमेजन पर Nothing Phone 3 डील​

​अमेजन पर फिलहाल यह फोन 44,789 रुपये में लिस्ट है, जो अपने असली प्राइस से 35,210 रुपये कम है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत सिर्फ 43,539 रुपये रह जाएगी। ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 33,050 रुपये तक का ऑफ ले सकते हैं। ईएमआई प्लान 2,171 रुपये प्रति माह से शुरू हैं, जिनमें नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी शामिल है।​

​Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस​Image Credit : Amazon02 / 05

​Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस​

​फोन में 6.67-इंच AMOLED स्क्रीन है जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है और 120Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।​

प्रोसेसरImage Credit : Amazon03 / 05

प्रोसेसर

​प्रोसेसर की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। साथ में 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज भी मिलती है तो आपको रैम से लेकर स्टोरेज तक में कोई समस्या नहीं होने वाली है। Nothing Phone 3 में 5,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।​

रियर कैमराImage Credit : Amazon04 / 05

रियर कैमरा

Nothing Phone 3 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर + 50MP पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) + 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है।

फ्रंट कैमराImage Credit : Amazon05 / 05

फ्रंट कैमरा

फ्रंट कैमरा 50MP का दिया गया है। यदि आप किसी फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट डील हो सकती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!