स्मार्टफोन को 100% तक फुल चार्ज करते हैं तो हो जाएं अलर्ट, 99% लोग हर दिन करते हैं यह गलती

क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो स्मार्टफोन 100% तक फुल चार्ज करते हैं? अगर आप हर बार स्मार्टफोन को फुल चार्ज करते हैं तो आपको पहले जान लेना चाहिए यह फोन के लिए फायदेमंद है या फिर हानिकारक। करीब 99% लोग हर दिन अपने फोन के साथ यह बड़ी गलती करते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 18 2025, 17:05 IST
​आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग के लिए ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट, गेमिंग,ऑनलाइन पेमेंट समेत कई सारे कामों के लिए इस्तेमाल होता है। डेली रूटीन के कई सारे काम अब समार्टफोन्स पर ही निर्भर हो चुके हैं। अगर हमारा फोन हमारे पास न हो तो हमारे कई सारे काम रुक जाते हैं। Image Credit : IStock01 / 07

​आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग के लिए ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट, गेमिंग,ऑनलाइन पेमेंट समेत कई सारे कामों के लिए इस्तेमाल होता है। डेली रूटीन के कई सारे काम अब समार्टफोन्स पर ही निर्भर हो चुके हैं। अगर हमारा फोन हमारे पास न हो तो हमारे कई सारे काम रुक जाते हैं।

फोन से जुड़े काम रुक न जाएं इसलिए ज्यादातर लोग दिन में कई बार स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं। बार-बार फोन को चार्जिंग में लगाने से फोन की बैटरी पर नेगेटिव असर पड़ता है। सिर्फ बार-बार फोन को चार्ज करना ही बल्कि उसे बार फुल चार्ज करना भी एक बड़ी गलती है। Image Credit : IStock02 / 07

फोन से जुड़े काम रुक न जाएं इसलिए ज्यादातर लोग दिन में कई बार स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं। बार-बार फोन को चार्जिंग में लगाने से फोन की बैटरी पर नेगेटिव असर पड़ता है। सिर्फ बार-बार फोन को चार्ज करना ही बल्कि उसे बार फुल चार्ज करना भी एक बड़ी गलती है।

​अक्सर देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन दिन में कई बार चार्जिंग में लगाते हैं और हर बार उसे 100% फुल चार्ज होने के बाद ही अनप्लग करते हैं। यह एक छोटी सी गलती आपको स्मार्टफोन की हेल्थ और बैटरी को डैमेज कर सकती है।Image Credit : IStock03 / 07

​अक्सर देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन दिन में कई बार चार्जिंग में लगाते हैं और हर बार उसे 100% फुल चार्ज होने के बाद ही अनप्लग करते हैं। यह एक छोटी सी गलती आपको स्मार्टफोन की हेल्थ और बैटरी को डैमेज कर सकती है।

आजकल के स्मार्टफोन एंडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं। स्मार्टफोन में पाई जाने वाली बैटरी लिथियम आयन बैटरी होती है। वैसे तो ये काफी एडवांस बैटरी होती है लेकिन इसकी कुछ खामियां भी हैं। लिथियम ऑयन बैटरी की चार्जिंग साइकल लिमिटेड होती है। इसलिए इन्हें बार-बार फुल चार्ज करने से इनकी अधिकतम क्षमता कम होने लगती है।Image Credit : IStock04 / 07

आजकल के स्मार्टफोन एंडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं। स्मार्टफोन में पाई जाने वाली बैटरी लिथियम आयन बैटरी होती है। वैसे तो ये काफी एडवांस बैटरी होती है लेकिन इसकी कुछ खामियां भी हैं। लिथियम ऑयन बैटरी की चार्जिंग साइकल लिमिटेड होती है। इसलिए इन्हें बार-बार फुल चार्ज करने से इनकी अधिकतम क्षमता कम होने लगती है।

जब फोन को हर बार 100% तक फुल चार्ज किया जाता है तो बैटरी के अंदर वोल्टेज बढ़ जाता है जिससे बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल्स पर सीधा असर पड़ता है। फुल चार्ज करने से बैटरी के केमिकल्स पर होने वाले बदलाव से उसकी बैकअप क्षमता कम हो जाती है।Image Credit : IStock05 / 07

जब फोन को हर बार 100% तक फुल चार्ज किया जाता है तो बैटरी के अंदर वोल्टेज बढ़ जाता है जिससे बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल्स पर सीधा असर पड़ता है। फुल चार्ज करने से बैटरी के केमिकल्स पर होने वाले बदलाव से उसकी बैकअप क्षमता कम हो जाती है।

एक्सपर्ट्स की मानें लिथियम आयन बैटरी 50% से 80% के बीच में शानदार परफॉर्म करती है। इसलिए अलग आप अपने फोन को चार्जिंग पर लगा रहे हैं तो उसे 80% से 85% तक ही चार्ज करें। स्मार्टफोन की बैटरी की हेल्थ को सही रखने के लिए उसे 20% से 80% के बीच में हमेशा चार्ज रखें।Image Credit : IStock06 / 07

एक्सपर्ट्स की मानें लिथियम आयन बैटरी 50% से 80% के बीच में शानदार परफॉर्म करती है। इसलिए अलग आप अपने फोन को चार्जिंग पर लगा रहे हैं तो उसे 80% से 85% तक ही चार्ज करें। स्मार्टफोन की बैटरी की हेल्थ को सही रखने के लिए उसे 20% से 80% के बीच में हमेशा चार्ज रखें।

किसी भी स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने के पीछे कई बड़े फैक्टर होते हैं। इनमें से एक है हमारा इस्तेमाल करने का तरीका। अगर आप फोन को रात भर चार्जिंग पर लगाते हैं तो इससे बैटरी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही कभी भी फोन को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।Image Credit : IStock07 / 07

किसी भी स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने के पीछे कई बड़े फैक्टर होते हैं। इनमें से एक है हमारा इस्तेमाल करने का तरीका। अगर आप फोन को रात भर चार्जिंग पर लगाते हैं तो इससे बैटरी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही कभी भी फोन को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!