7,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, 50MP का कैमरा और 5,000mAh की बैटरी

यदि आप भी किसी ऐसे सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें बड़ी बैटरी के साथ अच्छा कैमरा मिले तो आपकी तलाश अब खत्म हो गई है। खासतौर पर यदि आप घरेलू यानी भारत की कंपनियों को तरजीह देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। घरेलू कंपनी Lava ने अपने नए फोन Lava Bold N2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 31 2026, 12:48 IST
Lava Bold N2 Pro के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा लावा के इस फोन में एंड्रॉयड 15 मिलेगा। लावा का यह फोन 2 कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। आइए इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।Image Credit : Lava01 / 06

Lava Bold N2 Pro के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा लावा के इस फोन में एंड्रॉयड 15 मिलेगा। लावा का यह फोन 2 कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। आइए इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Lava Bold N2 Pro की कीमत02 / 06

Lava Bold N2 Pro की कीमत

Lava Bold N2 Pro की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Aurora Gold और Eclipse Grey जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है।

डिस्प्ले और डिजाइनImage Credit : Lava03 / 06

डिस्प्ले और डिजाइन

Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बजट सेगमेंट में यह हाई रिफ्रेश रेट यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देता है। साथ ही फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंसImage Credit : Lava04 / 06

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 4GB RAM दी गई है। खास बात यह है कि फोन में 4GB तक वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग बेहतर हो जाती है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है

कैमरा फीचर्सImage Credit : Lava05 / 06

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 Pro में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिससे यूजर्स अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और कनेक्टिविटीImage Credit : Lava06 / 06

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज होती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इसे एक बड़ा अपडेट Android 16 का मिलेगा, साथ ही दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!