​Jio ने नए साल पर दिया तोहफा, तीन नए प्लान हुए लॉन्च, ग्राहकों की हो गई मौज​

Jio Happy New Year Offer- हर साल नए साल से ठीक पहले जियो के ग्राहकों को जियो की ओर से तोहफे की उम्मीद रहती है और जियो अपने ग्राहकों को निराश भी नहीं करता है। इस साल भी ग्राहकों को नए साल के खास मौके पर जियो की ओर से नए प्लान का इंतजार था जो कि अब खत्म हो गया है। जियो ने नए साल 2026 के खास मौके पर तीन नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें ग्राहकों का फायदा ही फायदा है। आइए जानते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 15 2025, 10:41 IST
​Happy New Year 2026​Image Credit : Jio01 / 08

​Happy New Year 2026​

​देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने नए साल से पहले अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए खास तोहफा पेश किया है। कंपनी ने Happy New Year 2026 ऑफर के तहत नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में लंबी वैधता, एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स और एआई सर्विसेज को खासतौर पर शामिल किया गया है। ​

​103 रुपये से शुरू होकर 3,599 रुपये तकImage Credit : Jio02 / 08

​103 रुपये से शुरू होकर 3,599 रुपये तक

​Jio के इस नए पोर्टफोलियो में कुल तीन प्लान हैं, जिनकी कीमत 103 रुपये से शुरू होकर 3,599 रुपये तक जाती है। खास बात यह है कि इनमें Google के साथ साझेदारी में Gemini Pro AI का मुफ्त एक्सेस भी दिया जा रहा है। ये सभी प्लान Jio की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio एप और अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।​

Jio Hero Annual रिचार्ज प्लानImage Credit : Jio03 / 08

Jio Hero Annual रिचार्ज प्लान

​लंबे समय तक बिना बार-बार रिचार्ज की झंझट से बचना चाहते हैं, तो Jio Hero Annual प्लान एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 3,599 रुपये की कीमत वाले इस रिचार्ज में पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है। यूजर्स को प्रतिदिन 2.5GB डाटा दिया जाता है, साथ ही अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी शामिल है। ​

इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत 18 महीने के लिए Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन है, जिसकी प्रमोशनल वैल्यू काफी अधिक बताई जा रही है।Image Credit : Jio04 / 08

इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत 18 महीने के लिए Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन है, जिसकी प्रमोशनल वैल्यू काफी अधिक बताई जा रही है।

​Jio Super Celebration Monthly प्लान​Image Credit : Jio05 / 08

​Jio Super Celebration Monthly प्लान​

​मंथली यूजर्स को ध्यान में रखते हुए Jio ने 500 रुपये वाला Super Celebration प्लान पेश किया है। यह रिचार्ज 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। ​

​एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह प्लान काफी खास है, क्योंकि इसमें YouTube Premium के साथ JioHotstar, Amazon Prime Video Mobile Edition, SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है। साथ ही 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी इसमें शामिल है।​Image Credit : Jio06 / 08

​एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह प्लान काफी खास है, क्योंकि इसमें YouTube Premium के साथ JioHotstar, Amazon Prime Video Mobile Edition, SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है। साथ ही 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी इसमें शामिल है।​

​Jio Flexi Pack​Image Credit : Jio07 / 08

​Jio Flexi Pack​

​कम कीमत में डाटा और एंटरटेनमेंट का कॉम्बिनेशन चाहने वालों के लिए Jio Flexi Pack पेश किया गया है। सिर्फ 103 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में कुल 5GB डाटा मिलता है, जिसकी वैधता 28 दिनों तक रहती है। इस रिचार्ज की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार एंटरटेनमेंट पैक चुन सकते हैं। ​

JioHotstar08 / 08

JioHotstar

​हिंदी पैक में JioHotstar, Zee5 और SonyLIV शामिल हैं। इंटरनेशनल पैक के तहत JioHotstar, FanCode, Lionsgate और Discovery+ का एक्सेस मिलता है, जबकि रीजनल पैक में JioHotstar के साथ SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi शामिल किए गए हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!