20GB डेटा मिलेगा एक्स्ट्रा, Jio के इन रिचार्ज प्लान्स ने खत्म की बड़ी टेंशन

अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करते हैं तो जियो के कई रिचार्ज प्लान्स आपकी बड़ी टेंशन खत्म करने वाले हैं। दरअसल जियो के पास कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं जिसमें मोबाइल यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा का ऑफर दिया जाता है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jul 8 2026, 17:25 IST
जियो भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 52 करोड़ लोग जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। इतने बड़े यूजर्स की जरूरत और सहूलियत का कंपनी बखूबी ध्यान रखती है।Image Credit : Digit01 / 07

जियो भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 52 करोड़ लोग जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। इतने बड़े यूजर्स की जरूरत और सहूलियत का कंपनी बखूबी ध्यान रखती है।

जियो के पास अपने हर एक सेगमेंट के यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज प्लान्स न लेना पड़े इसके लिए जियो ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या भी बढ़ा दी है।Image Credit : Digit02 / 07

जियो के पास अपने हर एक सेगमेंट के यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज प्लान्स न लेना पड़े इसके लिए जियो ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या भी बढ़ा दी है।

अब जियो ने ऐसे यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। जियो ऐसे प्लान्स लेकर आया है जिसमें यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। आइए आपको कुछ ऐसे प्लान्स की जानकारी देते हैं।Image Credit : Digit03 / 07

अब जियो ने ऐसे यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। जियो ऐसे प्लान्स लेकर आया है जिसमें यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। आइए आपको कुछ ऐसे प्लान्स की जानकारी देते हैं।

<strong>Jio Rs 459 Plan</strong>Image Credit : Digit04 / 07

Jio Rs 459 Plan

ये जियो का Youth and Gaming Plan है जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा के साथ 5GB डेटा एक्स्ट्रा मिलता है।

<strong>Jio Rs 545 Plan</strong>Image Credit : Digit05 / 07

Jio Rs 545 Plan

जियो के इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को 2GB डेटा हर दिन मिलता है। इसके साथ ही आपको इसमें 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इस तरह आप प्लान में कुल 61GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी मोबाइल यूजर्स को 3 महीने का जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

<strong>Jio Rs 749 Plan</strong>Image Credit : Digit06 / 07

Jio Rs 749 Plan

अगर आपको अधिक दिनों की वैलिडिटी चाहिए तो आप जियो का 749 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में आपको 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में आपको 2GB डेटा के साथ 20GB डेटा एक्स्ट्रा मिलता है। इस तरह आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 164GB इस्तेमाल कर सकते हैं।

<strong>Jio Rs 899 Plan</strong>Image Credit : Digit07 / 07

Jio Rs 899 Plan

जियो के इस 899 रुपये के प्लान में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। कंपनी का यह प्लान आपको बार-बार रिचार्ज खरीदने के झंझट से राहत देगा। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा आपको 20GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिलेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!