Google Pay, Paytm, PhonePe के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 15 सितंबर से बदलने जा रहे हैं नियम

Google Pay, PhonePe, Paytm, या फिर Bhim UPI इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 15 सितंबर से यूपीआई ट्रांजैक्शन के नियम बदलने वाले हैं। UPI के नियमों के बदलने से देशभर के करोड़ों यूजर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 12 2025, 12:40 IST
इंटरनेट के दौर ने पैसों के लेने देन का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है। देशभर में अधिकांश लोग अब पैसों के लेन-देने के लिए UPI यानी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ही करते हैं। UPI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे यूजर्स 1 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक ट्रांजैक्शन घर बैठे ही कर लेते हैं।Image Credit : IStock01 / 07

इंटरनेट के दौर ने पैसों के लेने देन का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है। देशभर में अधिकांश लोग अब पैसों के लेन-देने के लिए UPI यानी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ही करते हैं। UPI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे यूजर्स 1 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक ट्रांजैक्शन घर बैठे ही कर लेते हैं।

अगर आप Google Pay, PhonePe, Paytm, या फिर Bhim UPI का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। तीन दिन बाद यानी 15 सितंबर से यूपीआई ट्राजैंक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। Image Credit : IStock02 / 07

अगर आप Google Pay, PhonePe, Paytm, या फिर Bhim UPI का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। तीन दिन बाद यानी 15 सितंबर से यूपीआई ट्राजैंक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं।

राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI की तरफ से ऐलान किया गया है कि 15 सितंबर से यूपीआई ट्राजैंक्शन की नई सीमाएं लागू की जाएंगी। इन नियमों का असर आम जनता से लेकर बड़े दुकानदार और व्यापारियों पर पड़ेगा। Image Credit : IStock03 / 07

राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI की तरफ से ऐलान किया गया है कि 15 सितंबर से यूपीआई ट्राजैंक्शन की नई सीमाएं लागू की जाएंगी। इन नियमों का असर आम जनता से लेकर बड़े दुकानदार और व्यापारियों पर पड़ेगा।

आपको बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की तरफ से अब हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ा दी गई है। NPCI के इन नियम का सीधा असर बिजनेस और इन्वेस्टमेंट वाले लोगों पर पड़ेगा। हालांकि अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में अगर छोटे भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आप पर इस नियम का कोई असर नहीं होने वाला है।Image Credit : IStock04 / 07

आपको बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की तरफ से अब हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ा दी गई है। NPCI के इन नियम का सीधा असर बिजनेस और इन्वेस्टमेंट वाले लोगों पर पड़ेगा। हालांकि अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में अगर छोटे भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आप पर इस नियम का कोई असर नहीं होने वाला है।

NPCI  की तरफ से कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस पेमेंट्स के लिए लिमिटे बढ़ा दी गई है। जहां पहले सिर्फ 2 लाख तक ट्रांजैक्शन होता था वहीं अब यह लिमिट 5 लाख रुपये तक बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस और टैक्स पेमेंट्स के लिए पेमेंट की लिमिट 1 लाख से बढ़कर 5 लाख तक कर दी गई है।Image Credit : IStock05 / 07

NPCI की तरफ से कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस पेमेंट्स के लिए लिमिटे बढ़ा दी गई है। जहां पहले सिर्फ 2 लाख तक ट्रांजैक्शन होता था वहीं अब यह लिमिट 5 लाख रुपये तक बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस और टैक्स पेमेंट्स के लिए पेमेंट की लिमिट 1 लाख से बढ़कर 5 लाख तक कर दी गई है।

NPCI के नियम के मुताबिक रेलवे, एयरलाइन और बाकी ट्रैवल बुकिंग में भी अब 5 लाख तक का यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा। वहीं NPCI ने अब डेली ट्रांजैक्शन की लिमिट 10 लाख रुपये कर दी है। Image Credit : IStock06 / 07

NPCI के नियम के मुताबिक रेलवे, एयरलाइन और बाकी ट्रैवल बुकिंग में भी अब 5 लाख तक का यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा। वहीं NPCI ने अब डेली ट्रांजैक्शन की लिमिट 10 लाख रुपये कर दी है।

नए नियम में NPCI ने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट और ईएमआई के लिए भी लिमिट बढ़ा दी है। नए नियम के बाद अब एक पेमेंट 5 लाख रुपये तक हो सकेगा। क्रेडिट कार्ड के लिए डेली लिमिट NPCI ने 6 लाख और EMI के लिए 10 लाख रुपये की लिमिट सेट की गई है। नॉर्मल यूजर्स के लिए लिमिट पहले की ही तरह रहेगी।Image Credit : IStock07 / 07

नए नियम में NPCI ने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट और ईएमआई के लिए भी लिमिट बढ़ा दी है। नए नियम के बाद अब एक पेमेंट 5 लाख रुपये तक हो सकेगा। क्रेडिट कार्ड के लिए डेली लिमिट NPCI ने 6 लाख और EMI के लिए 10 लाख रुपये की लिमिट सेट की गई है। नॉर्मल यूजर्स के लिए लिमिट पहले की ही तरह रहेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!