स्मार्टफोन में स्क्रीन गार्ड लगाने के नुकसान, जानकर नहीं करेंगे गलती

Smartphone Screen Guard Disadvantages: स्मार्टफोन खरीदने के बाद उसपर स्क्रीन गार्ड लगाने का काम हम सबसे पहले करते हैं। लेकिन यहां हम स्मार्टफोन पर स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास लगाने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated Sep 19 2024, 17:55 IST
स्मार्टफोन और स्क्रीन गार्ड​01 / 07

स्मार्टफोन और स्क्रीन गार्ड​

​कई एक्सपर्ट स्मार्टफोन को बिना स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। यहां हम स्मार्टफोन पर स्क्रीन गार्ड लगाने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं। ​

स्क्रीन की स्पष्टता में कमी​02 / 07

स्क्रीन की स्पष्टता में कमी​

​स्क्रीन गार्ड लगाने से कभी-कभी स्क्रीन की क्वालिटी कम हो सकती है, जिससे स्क्रीन में धुंधलापन आ सकता है या रंग उतने स्पष्ट नहीं दिखते। यानी फोन स्क्रीन अच्छी होने पर भी आप उसका पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।​

टच सेंसिटिविटी होती है कम​03 / 07

टच सेंसिटिविटी होती है कम​

​कभी आप फोन को बिना स्क्रीन गार्ड के इस्तेमाल करके देखिए। आप पाएंगे कि स्क्रीन गार्ड के साथ फोन उतना स्मूथ नहीं चलता है। कुछ स्क्रीन गार्ड, विशेष रूप से मोटे या सस्ते गार्ड, स्क्रीन की टच सेंसिटिविटी को कम कर सकते हैं, जिससे टच स्क्रीन का अनुभव पहले जैसा नहीं रहता है।​

बबल्स या धूल के कण फंसना​04 / 07

बबल्स या धूल के कण फंसना​

​स्क्रीन गार्ड सही से न लगाने पर उसमें बबल्स या धूल के कण फंस सकते हैं, जिससे देखने में दिक्कत हो सकती है और यह फोन की स्क्रीन को खराब भी दिखा सकता है। और फोन का लुक भी खराब कर सकता है।​

स्क्रीन की वास्तविक मजबूती के लिए खतरा​05 / 07

स्क्रीन की वास्तविक मजबूती के लिए खतरा​

​यदि स्क्रीन गार्ड ठीक से नहीं लगाया गया, तो यह स्क्रीन को सही तरीके से सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाता, और फोन गिरने पर स्क्रीन टूटने का खतरा बना रहता है। क्योंकि आज के समय में स्मार्टफोन की स्क्रीन पर पहले से गोरिल्ला ग्लास जैसी मजबूती मिलती है। जबकि मार्केट में मिलने वाले सस्ते ग्लास इतने मजबूत नहीं होते हैं।​

एज टू एज कवर न होना​06 / 07

एज टू एज कवर न होना​

​कुछ स्क्रीन गार्ड पूरी स्क्रीन को कवर नहीं करते, जिससे किनारे के हिस्से सुरक्षित नहीं रहते और वे टूट-फूट की संभावना में आ जाते हैं। खासतौर पर कर्व्ड स्क्रीन वाले फोन के साथ यह समस्या आती है। ​

स्क्रीन गार्ड लगाएं या नहीं?​07 / 07

स्क्रीन गार्ड लगाएं या नहीं?​

​हालांकि, इन संभावित नुकसानों के बावजूद स्क्रीन गार्ड लगाने के फायदे भी होते हैं, जैसे स्क्रैच से बचाव और स्क्रीन की उम्र को बढ़ाना। यानी आप अपनी सुविधा के हिसाब से स्क्रीन गार्ड लगाने या नहीं लगाने का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन आपको सस्ते स्क्रीन गार्ड से बचना चाहिए। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज

विदेश में पहली सीरीज जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के किस पहलू पर उठाए सवाल?

विदेश में पहली सीरीज जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के किस पहलू पर उठाए सवाल?

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 6 भारतीय पर्यटक, दो महिलाएं भी शामिल, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 6 भारतीय पर्यटक, दो महिलाएं भी शामिल, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

'यह भारत आपके अब्बू जान का नहीं', राहुल गांधी पर संबित पात्रा की तीखी टिप्पणी, 10 लाख लोगों के दावे पर भी कसा तंज

'यह भारत आपके अब्बू जान का नहीं', राहुल गांधी पर संबित पात्रा की तीखी टिप्पणी, 10 लाख लोगों के दावे पर भी कसा तंज