Akshay Khanna Dhurandhar Style Photo: Google Gemini से एक मिनट में बनाए अक्षय खन्ना स्टाइल में फोटो, ये प्रॉम्प्ट कर दें कॉपी-पेस्ट
धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ की जा रही है। भले ही फिल्म में लीड भूमिका रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने निभाई है, लेकिन सबसे ज्यादा सराहना अक्षय खन्ना के हिस्से में आ रही है। वे फिल्म में रहमान डकैत बने हैं, और दर्शक उनके अभिनय से काफी प्रभावित हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 12 2025, 12:14 IST
Image Credit : Dhurandhar Movie01 / 07
अक्षय खन्ना के दमदार प्रदर्शन की वजह से पूरे फिल्म में उनके सीन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री का वीडियो और उससे जुड़ा म्यूजिक भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी तरह दिखने वाली अपनी AI जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया और अपने ग्रुप्स में शेयर कर रहे हैं।
Image Credit : Dhurandhar Movie02 / 07
आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी अंडरवर्ड डॉन रहमान डकैट का रोल प्ले किया है। फिल्म में एक ऐसा सीन भी है जिसमें वह एक महफिल में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीन में उनकी एंट्री वाली फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
Image Credit : Dhurandhar Movie03 / 07
अक्षय खन्ना की अदाकारी ने दर्शकों पर ऐसा असर छोड़ा है कि लोग कह रहे हैं उन्होंने रहमान के किरदार को पूरी तरह जी लिया है। स्क्रीन पर उनका खतरनाक अंदाज फैंस के बीच में खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी दमदार एंट्री की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई है। खासकर उनका सलाम करने का स्टाइल इस समय सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड हो रहा है।
Image Credit : Dhurandhar Movie04 / 07
आप Google Gemini की मदद से अपने आपको अक्षय खन्ना के लुक में फोटो क्रिएट कर सकते हैं। इस काम के लिए आपको एक परफेक्ट प्रॉम्प्ट की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद Google Gemini सेम टू-सेम अक्षय खन्ना लुक वाली फोटो जनरेट कर देगा।
Image Credit : Dhurandhar Movie05 / 07
अक्षय खन्ना लुक वाली फोटो जनकरे करने के लिए आपको ये प्रॉम्प्ट देना होगा-'Recreate this cinematic desert. movie scene using my selfie for the character. Replace the actor with me while keeping evervthing else exactly the same: the dustv desert background, the beige skv, the parked vehicles, the white van on the left. the warm color tone, and the dramatic lighting. Maintain the same camera angle, framing, pose, facial expression, hairstyle flow sunglasses, black outfit, and body anguage with both hands open while shrugging. The final image should look hvper-realistic, seamless, and naturally integrated, as if I acted in this movie. Preserve the film-like grading shadows highlights, and depth of field Ultra-high detal cinematic realism, 8K quality.'
Image Credit : Dhurandhar Movie06 / 07
अगर आप धुरंधर के अक्षय खन्ना वाली हू-बहू-हू फोटो क्रिएट करना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जितना सटीक प्रॉम्प्ट देंगे गूगल जेमिनी उतनी ही परफेक्ट तरीके से फोटो जनरेट करेगा। आपको डिटेलिंग के साथ प्रॉम्प्ट देना होगा।
Image Credit : Dhurandhar Movie07 / 07
Dhurandhar Style Photo: अक्षय खन्ना की ही तरह आप रणवीर सिंह की भी फोटो Google Gemini से क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको सटीक और डिटेल प्रॉम्प्ट देना होगा। प्रॉम्प्ट में जितनी ज्यादा डिटेल होगी उतनी ही अच्छी फोटो जनरेट होगी।