Jio-Airtel सिम एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ता कॉलिंग वाला प्लान, जानें कितना होगा खर्च

Jio-Airtel के पास रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। अधिकांश लोग दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं लेकिन रिचार्ज प्लान्स महंगे होने की वजह से ज्यादातर लोग एक साथ दो मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं कर पाते हैं। आइए आपको जियो और एयरटेल के दो ऐसे प्लान्स बताते हैं जिससे आप सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं और साथ ही आपको कॉलिंग-डेटा की भी सुविधा मिलेगी।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 9 2026, 18:57 IST
रिलायंस जियो और एयरटेल देश की नंबर एक और नंबर दो की टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 51 करोड़ यूजर्स और एयरटेल के पास करीब 41 करोड़ यूजर्स हैं।Image Credit : IStock/Digit01 / 08

रिलायंस जियो और एयरटेल देश की नंबर एक और नंबर दो की टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 51 करोड़ यूजर्स और एयरटेल के पास करीब 41 करोड़ यूजर्स हैं।

ज्यादातर मोबाइल यूजर्स इस समय दो सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से दो नंबर एक साथ रिचार्ज करना थोड़ा मुश्किल हो गया है।Image Credit : IStock/Digit02 / 08

ज्यादातर मोबाइल यूजर्स इस समय दो सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से दो नंबर एक साथ रिचार्ज करना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

जियो और एयरटेल दोनों ही अपने यूजर्स को कई तरह के शानदार प्लान्स ऑफर करती हैं। दोनों की कंपनियों के कई लंबी वैलिडिटी वाले तो कई सारे शॉर्ट टर्म प्लान्स मिलते हैं।Image Credit : IStock/Digit03 / 08

जियो और एयरटेल दोनों ही अपने यूजर्स को कई तरह के शानदार प्लान्स ऑफर करती हैं। दोनों की कंपनियों के कई लंबी वैलिडिटी वाले तो कई सारे शॉर्ट टर्म प्लान्स मिलते हैं।

अगर आप जियो या फिर एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको जयो-एयरटेल का सिम एक्टिव रखने वाले सबसे सस्ते प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।Image Credit : IStock/Digit04 / 08

अगर आप जियो या फिर एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको जयो-एयरटेल का सिम एक्टिव रखने वाले सबसे सस्ते प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।

जियो की लिस्ट का सबसे सस्ता सिम एक्टिवेशन और कॉलिंग वाला प्लान 189 रुपये है। अगर आप कॉलिंग वाला सस्ता प्लान चाहते हैं तो जियो का यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।Image Credit : IStock/Digit05 / 08

जियो की लिस्ट का सबसे सस्ता सिम एक्टिवेशन और कॉलिंग वाला प्लान 189 रुपये है। अगर आप कॉलिंग वाला सस्ता प्लान चाहते हैं तो जियो का यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

जियो के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के और कुल 2GB डेटा मिलता है।Image Credit : IStock/Digit06 / 08

जियो के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के और कुल 2GB डेटा मिलता है।

एयरटेल के सिम एक्टिवेट रखने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की बात करें तो आपको इसके लिए 199 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जियो के इस प्लान में आपको जियो की ही तरह 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।Image Credit : IStock/Digit07 / 08

एयरटेल के सिम एक्टिवेट रखने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की बात करें तो आपको इसके लिए 199 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जियो के इस प्लान में आपको जियो की ही तरह 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

इसके ऑफर्स की बात करें तो इसमें मोबाइल यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे महीने के लिए सिर्फ 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही आपको 300 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। Image Credit : IStock/Digit08 / 08

इसके ऑफर्स की बात करें तो इसमें मोबाइल यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे महीने के लिए सिर्फ 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही आपको 300 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!