BSNL ने Jio-Airtel की बढ़ाई टेंशन, 3 महीने वाले प्लान में मिलेगा 1400GB डेटा

BSNL ने महंगे डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की टेंशन पूरी तरह से खत्म कर दी है। सरकारी कंपनी एक ऐसा सस्ता प्लान लेकर आई है जिसमें ग्राहकों को प्रति माह 1400GB तक हाई स्पीड डेटा मिलने वाला है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 21 2026, 13:54 IST
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स लाती रही है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनिया शॉर्ट टर्म वैलिडिटी के लिए भी मोटा पैसा वसूल रही हैं वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी सस्ते कीमत में भी धमाकेदार ऑफर्स दे रही है।Image Credit : Digit01 / 08

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स लाती रही है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनिया शॉर्ट टर्म वैलिडिटी के लिए भी मोटा पैसा वसूल रही हैं वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी सस्ते कीमत में भी धमाकेदार ऑफर्स दे रही है।

अगर आप बार बार महंगा रिचार्ज प्लान लेकर परेशान हो चुके हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक ऐसा धमाकेदार प्लान पेश किया है जिसने यूजर्स को तो राहत दी है लेकिन, निजी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है।Image Credit : Digit02 / 08

अगर आप बार बार महंगा रिचार्ज प्लान लेकर परेशान हो चुके हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक ऐसा धमाकेदार प्लान पेश किया है जिसने यूजर्स को तो राहत दी है लेकिन, निजी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि बीएसएनएल के पास अपने सभी कैटेगरी के यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स को कंपनी की लिस्ट में कई सारे धमाकेदार प्लान्स हैं।Image Credit : Digit03 / 08

आपको बता दें कि बीएसएनएल के पास अपने सभी कैटेगरी के यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स को कंपनी की लिस्ट में कई सारे धमाकेदार प्लान्स हैं।

बीएसएनएल ने एक बार फिर से एक किफायती प्लान पेश किया है। यह कंपनी का एक ब्रॉडबैंड प्लान है जो खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले यूजर्स के बड़े काम आने वाला है।Image Credit : Digit04 / 08

बीएसएनएल ने एक बार फिर से एक किफायती प्लान पेश किया है। यह कंपनी का एक ब्रॉडबैंड प्लान है जो खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले यूजर्स के बड़े काम आने वाला है।

BSNL का नया Home Wi-Fi Plan ग्राहकों को कम कीमत में ढेर सारा डेटा उपलब्ध कराता है। अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत है और साथ में कॉलिंग सुविधा चाहिए तो सरकारी कंपनी के इस प्लान को खरीद सकते हैं।Image Credit : Digit05 / 08

BSNL का नया Home Wi-Fi Plan ग्राहकों को कम कीमत में ढेर सारा डेटा उपलब्ध कराता है। अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत है और साथ में कॉलिंग सुविधा चाहिए तो सरकारी कंपनी के इस प्लान को खरीद सकते हैं।

बीएसएनएल के हमो वाई फाई फाइबर प्लान की कीमत सिर्फ 1099 है। BSNL के इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको तीन महीने तक हर महीने 1400GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा।Image Credit : Digit06 / 08

बीएसएनएल के हमो वाई फाई फाइबर प्लान की कीमत सिर्फ 1099 है। BSNL के इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको तीन महीने तक हर महीने 1400GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा।

कंपनी ग्राहकों को भरपूर डेटा के साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। कॉलिंग के लिए आपको लैंडलाइन कनेक्शन लेना होगा। अगर आप निजी टेलीकॉम कंपनियों से इसकी तुलना करते हैं तो बीएसएनएल का यह प्लान कई गुना सस्ता है।Image Credit : Digit07 / 08

कंपनी ग्राहकों को भरपूर डेटा के साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। कॉलिंग के लिए आपको लैंडलाइन कनेक्शन लेना होगा। अगर आप निजी टेलीकॉम कंपनियों से इसकी तुलना करते हैं तो बीएसएनएल का यह प्लान कई गुना सस्ता है।

अगर आप इस होम वाई-फाई प्लान को लेने के लिए एक साथ तीन महीने की पेमेंट करते हैं तो आपको 98 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अगर आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपको BSNL Selfcare ऐप में जाकर इसके लिए बुकिंग करनी होगी।Image Credit : Digit08 / 08

अगर आप इस होम वाई-फाई प्लान को लेने के लिए एक साथ तीन महीने की पेमेंट करते हैं तो आपको 98 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अगर आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपको BSNL Selfcare ऐप में जाकर इसके लिए बुकिंग करनी होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!