करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स का पर्सनल डेटा है खतरें में, सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी है। सरकारी एजेंसी ने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया गया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 12 2026, 19:14 IST
स्मार्टफोन हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अब यह सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए ही नहीं इस्तेमाल किया जाता है। अब इसे अपने पर्सनल डेटा को स्टोर करने के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।Image Credit : IStock01 / 08

स्मार्टफोन हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अब यह सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए ही नहीं इस्तेमाल किया जाता है। अब इसे अपने पर्सनल डेटा को स्टोर करने के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

हमारे स्मार्टफोन में हमारी पर्सनल फोटोज, वीडियो, टेक्स्ट डॉक्यूमेंट, सोशल मीडिया में आने वाले पर्सनल मैसेज समेत कई जरूरी चीजें होती हैं। अगर हमारा फोन खो जाए या फिर किसी और को मिल जाए तो बड़ी मुश्किल पैदा हो सकती है।Image Credit : IStock02 / 08

हमारे स्मार्टफोन में हमारी पर्सनल फोटोज, वीडियो, टेक्स्ट डॉक्यूमेंट, सोशल मीडिया में आने वाले पर्सनल मैसेज समेत कई जरूरी चीजें होती हैं। अगर हमारा फोन खो जाए या फिर किसी और को मिल जाए तो बड़ी मुश्किल पैदा हो सकती है।

अगर आप अपने डेटा  को सेफ रखना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी एजेंसी की तरफ से करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की गई है।Image Credit : IStock03 / 08

अगर आप अपने डेटा को सेफ रखना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी एजेंसी की तरफ से करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की गई है।

सरकारी एजेंसी के मुताबिक Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, टैबलेट और स्मार्टवॉच में कुछ बड़ी खामियां पाई गई हैं जिसकी वजह से डिवाइस पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है।Image Credit : IStock04 / 08

सरकारी एजेंसी के मुताबिक Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, टैबलेट और स्मार्टवॉच में कुछ बड़ी खामियां पाई गई हैं जिसकी वजह से डिवाइस पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है।

CERT-In के मुताबिक इन कमजोरियों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आसानी से स्मार्टफोन और टैबलेट में एक्सेस बना सकेत हैं और डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह कमजोरी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ हिस्सों और डिवाइस में यूज होने वाले कुछ कंपोनेट्स में पाई गई है।Image Credit : IStock05 / 08

CERT-In के मुताबिक इन कमजोरियों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आसानी से स्मार्टफोन और टैबलेट में एक्सेस बना सकेत हैं और डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह कमजोरी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ हिस्सों और डिवाइस में यूज होने वाले कुछ कंपोनेट्स में पाई गई है।

एजेंसी के मुताबिक यह वल्नरेबिलिटी खास तौर पर उन चिपसेट से भी जुड़ी हैं जो बड़ी संख्या में स्मार्टफोन्स और टैबलेट में इस्तेमाल होते हैं। बता दें कि इनमें क्वालकॉम और मीडिया टेक जैसे कंपनियों के प्रोसेसर शामिल हैं। हैकर्स इन खामियों का फायदा लेकर डिवाइस पर गलत कोड चला सकते हैं और साथ ही उसे कंट्रोल भी कर सकते हैं।Image Credit : IStock06 / 08

एजेंसी के मुताबिक यह वल्नरेबिलिटी खास तौर पर उन चिपसेट से भी जुड़ी हैं जो बड़ी संख्या में स्मार्टफोन्स और टैबलेट में इस्तेमाल होते हैं। बता दें कि इनमें क्वालकॉम और मीडिया टेक जैसे कंपनियों के प्रोसेसर शामिल हैं। हैकर्स इन खामियों का फायदा लेकर डिवाइस पर गलत कोड चला सकते हैं और साथ ही उसे कंट्रोल भी कर सकते हैं।

एजेंसी के मुताबिक इस समय जिन डिवाइसेस में सबसे बड़ा खतरा है उनमें Android 13, Android 14, Android 15 और Android 16 के शुरुआती वर्जन में चलने वाले डिवाइस शामिल हैं। इस समय भारत में इस्तेमाल हो रहे लाखों स्मार्टफोन्स इन्हीं एंड्रॉयड वर्जन में चल रहे हैं। Image Credit : IStock07 / 08

एजेंसी के मुताबिक इस समय जिन डिवाइसेस में सबसे बड़ा खतरा है उनमें Android 13, Android 14, Android 15 और Android 16 के शुरुआती वर्जन में चलने वाले डिवाइस शामिल हैं। इस समय भारत में इस्तेमाल हो रहे लाखों स्मार्टफोन्स इन्हीं एंड्रॉयड वर्जन में चल रहे हैं।

सरकारी एंजेंसी ने स्मार्टफोन यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने स्मार्टफोन्स और दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसेस को तुरंत लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन में अपग्रेड कर लें। इसके साथ ही तुरंत लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी इंस्टाल करें। लेटेस्ट अपडेट के जरिए कई सारे बग्स को खत्म किया जा सकता है।Image Credit : IStock08 / 08

सरकारी एंजेंसी ने स्मार्टफोन यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने स्मार्टफोन्स और दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसेस को तुरंत लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन में अपग्रेड कर लें। इसके साथ ही तुरंत लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी इंस्टाल करें। लेटेस्ट अपडेट के जरिए कई सारे बग्स को खत्म किया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज