Airtel का 77 दिन चलने वाला प्लान, इस सस्ते रिचार्ज ने दे दी बड़ी राहत
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 41 करोड़ लोगों का यूजर बेस है। एयरटेल ने अपनी लिस्ट में एक सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान जोड़ा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 7 2026, 16:04 IST
Image Credit : IStock01 / 07
अगर आपके मोबाइल में एयरटेल का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है।
Image Credit : IStock02 / 07
अगर आप शॉर्ट टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स से तंग आ चुके हैं तो अब एयरटेल ने इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। एयरटेल कई ऐसे प्लान्स अपनी लिस्ट में जोड़े हैं जिसमें दो महीने से अधिक दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।
Image Credit : IStock03 / 07
आपको बता दें एयरटेल ने ग्राहकों की सहूलिय के लिए अब अपनी लिस्ट में 56 दिन, 60 दिन, 77 दिन और 84 दिन वाले कई किफायती प्लान्स जोड़े हैं। कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ साथ दूसरे कई धांसू ऑफर्स दे रही है।
Image Credit : IStock04 / 07
अगर आप 28 दिन से अधिक दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं तो आप कंपनी का 489 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे किफायती है जिन्हें कॉलिंग के लिए कोई सस्ता प्लान चाहिए।
Image Credit : IStock05 / 07
एयरटेल अपने ग्राहकों को इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 77 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रहा है। मतलब आप इस प्लान को लेकर दो महीने से अधिक दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री रहने वाले हैं।
Image Credit : IStock06 / 07
दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते प्लान डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को लिमिटेड डेटा दिया जाता है। प्लान में आपको 77 दिनों के लिए कुल 6GB डेटा मिलता है। मतलब आप इंटरनेट से जुड़े अपने जरूरी काम कर सकते हैं।
Image Credit : IStock07 / 07
एयरटेल के इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को 77 दिनों के लिए सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। फ्री कॉलिंग के साथ ही इस प्लान में यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।