पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत के लोगों को काफी पसंद करते हैं और वे जब भी भारत आते हैं तो उनका स्वागत किया जाता है। इसके अलावा खिलाड़ी कई बार भारतीय महिलाओं से भी मुलाकात करते हैं और उनके प्यार में पढ़कर शादी तक करने का फैसला कर लेते हैं। आइए जानते हैं कुछ खिलाड़ी और उनकी लव स्टोरी के बारे में।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ज़हीर अब्बास ने 1988 में रीता लूथरा से शादी की थी। रीता लूथरा ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर समीना अब्बास रख लिया था। ज़हीर अब्बास की पहली पत्नी नजमा बोखारी थीं जिनसे उनकी तीन बेटियां हैं।
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहसिन खान, जो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए, ने 1983 में भारतीय फिल्म स्टार रीना रॉय से शादी की थी। हालांकि, 1990 में दोनों का तलाक हो गया।
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स शोएब मलिक का भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर दिल आ गया था इन दोनों ने शादी भी की थी हालांकि 2023 में ही दोनों का तलाक हो गया और शोएब ने समा जावेद से शादी कर ली।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की शादी हरियाणा के पलवल जिले के चंदेनी गांव की रहने वाली सामिया आरजू से हुई है। उनके पिता लियाकत अली हरियाणा सरकार में कार्यरत सेवानिवृत्त ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर हैं।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान के बीच डेटिंग की खबरें लंबे समय तक चली थी दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक जीनत भारत छोड़ने को तैयार नहीं थी।