टेस्ट क्रिकेट में विराट के कभी न भूलने वाले रिकॉर्ड

विराट कोहली ने बीते 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। फैंस सहित कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों का यह मानना था कि वह कम से कम 4 साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। लेकिन 14 साल के अपने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास में विराट ने कुछ ऐसे कारनामे किए जिसे भुला पाना आसान नहीं होगा। खास तौर से कप्तान के तौर पर आज हम उनके ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जो टेस्ट क्रिकेट में उन्हें सबसे सफल भारतीय कप्तान बनाता है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 30 2025, 10:33 IST
टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तानImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान

विराट कोहली का टेस्ट करियर 14 साल का रहा। हालांकि, वह अब भी कुछ साल खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, जिसे शायद ही कोई भूल पाएगा। आइए जानते हैं कप्तान के तौर पर विराट के कुछ अविश्वसनीय रिकॉर्ड। (साभार-X BCCI)

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रनImage Credit : ICC/BCCI02 / 07

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन

विराट ने 2014 से 2022 के बीच टीम इंडिया के लिए टेस्ट में कप्तानी की, इस दौरान उन्होंने 5,864 रन बनाए। बतौर भारतीय कप्तान यह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन है और इसे तोड़ पाना आसान बिल्कुल नहीं होगा। (साभार-ICC X)

9 सीरीज जीतImage Credit : ICC/BCCI03 / 07

9 सीरीज जीत

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 9 बाइलेटरल सीरीज अपने नाम की जो एक रिकॉर्ड है। (साभार-BCCI X)

लंबे वक्त तक नंबर वनImage Credit : ICC/BCCI04 / 07

लंबे वक्त तक नंबर वन

विराट कोहली ने 8 साल भारत की टेस्ट कप्तानी की। 8 में से 3 साल 5 महीने तक टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन रही। भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में 2016 से 2020 तक लगातार 3 साल 5 महीने के लिए नंबर वन टेस्ट टीम रही। (साभार-ICC X)

टेस्ट में सबसे ज्यादा जीतImage Credit : ICC/BCCI05 / 07

टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत

टेस्ट में वह भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट मैच में जीत हासिल की। उनका जीत प्रतिशत 58.8 रहा जो बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक है। (साभार-ICC X)

सबसे ज्यादा दोहरे शतकImage Credit : ICC/BCCI06 / 07

सबसे ज्यादा दोहरे शतक

विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाए जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो जबकि बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-1 दोहरा शतक जड़ा। (साभार-ICC X)

कब करेंगे वापसीImage Credit : ICC/BCCI07 / 07

कब करेंगे वापसी

विराट कोहली फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। दो फॉर्मेट छोड़ चुके किंग अब केवल वनडे खेलते हैं और अक्टूबर में जब टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो एकबार फिर वह एक्शन में नजर आएंगे। (साभार-BCCI X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!