वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

GT vs KKR: आईपीएल के 25वें मुकाबलें में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले से पहले वरुण को केवल एक विकेट की दरकार थी, जो उन्होंने अपने दूसरे ओवर में हासिल कर लिया। चलिए जानते हैं कि आखिर वरुण ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 17 2026, 23:44 IST
वरुण का धमाल Image Credit : IPL01 / 07

वरुण का धमाल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कोलकाता के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वरुण ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। चलिए जानते हैं कि वरुण ने आखिर कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया और क्यों गुजरात के खिलाफ यह मुकाबला उनके लिए हो गया बेहद खास।

​गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस​Image Credit : IPL02 / 07

​गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस​

आईपीएल के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस दो मुकाबला जीतकर यहां पहुंची थी जबकि कोलकाता को पहली जीत का इंतजार है।

वरुण ने पूरा किया विकेट की सेंचुरीImage Credit : IPL03 / 07

वरुण ने पूरा किया विकेट की सेंचुरी

वरुण चक्रवर्ती को इस मुकाबले से पहले एक विकेट की दरकार थी। वरुण ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जैसे ही एक विकेट लिया उसके आईपीएल करियर में 100 विकेट पूरे हो गए। वह कोलकाता के लिए 100 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहासImage Credit : IPL04 / 07

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास

वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर का विकेट लेकर आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए 100 विकेट लेने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज और पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा सुनील नरेन कर चुके हैं।

टॉप पर हैं सुनील नरेनImage Credit : IPL05 / 07

टॉप पर हैं सुनील नरेन

कोलकाता के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी की बात करें तो टॉप पर सुनील नरेन का नाम है। नरेन ने केकेआर के लिए 202 मैच में 213 विकेट चटकाए हैं और वह इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। आईपीएल में वह 195 विकेट चटका चुके हैं।

​नंबर दो पर आंद्रे रसेल​Image Credit : IPL06 / 07

​नंबर दो पर आंद्रे रसेल​

नंबर दो पर आंद्रे रसेल हैं। रसेल के नाम 139 मैच में 124 विकेट हैं। रसेल आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दो फोरफर और एक फाइफर लिया है।

वरुण चक्रवर्ती का आईपीएल करियरImage Credit : IPL07 / 07

वरुण चक्रवर्ती का आईपीएल करियर

वरुण चक्रवर्ती 87 मैच में 100 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 20 रन देकर फाइफर लिया था। यह उनका आईपीएल में बेस्ट स्पेल है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!