India Playing 11 With Vaibhav Suryavanshi: भारत जब इस महीने (जून 2026) के अंत में आयरलैंड का दौरा करेगी तब पूरी दुनिया की नजरें दो मैचों की भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर रहेंगी। इसके कई कारण होंगे, नया कप्तान, कई नए खिलाड़ियों से सजी टीम और सबसे खास होंगे वैभव सूर्यवंशी जो अपना इंडिया डेब्यू करेंगे। आइए जानते हैं आयरलैंड के खिलाफ भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग-11 कैसी होगी।
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर्स होंगे वैभव सूर्यवंशी और उनका साथ देंगे अभिषेक शर्मा। सीनियर ओपनर संजू सैमसन को भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैंड दौरे के लिए रेस्ट दे सकता है। बिहार से आने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते नजर आएंगे और उस दिन नया इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि वो भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनेंगे।
आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे ईशान किशन, जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान व लंबे समय बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में नीली जर्सी में उतरने वाले श्रेयस अय्यर।
भारतीय बैटिंग ऑर्डर में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे तेजतर्रार भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा। वहीं, पांचवें नंबर पर खेलेंगे टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे जो अपने बडे़ शॉट्स से आयरलैंड के गेंदबाजों की परीक्षा लेते नजर आएंगे।
दो टी20 मैचों की इस सीरीज में सातवें और आठवें नंबर पर भारतीय टी20 टीम के दो स्पिनर ऑलराउंडर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। सातवें नंबर पर अक्षर पटेल और आठवें नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में भारत की तरफ से तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे अनुभवी मोहम्मद सिराज, भारत के लिए सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा। जबकि स्पिन गेंदबाजी में दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद रहेंगे।
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 जून को खेलेगी। जबकि, सीरीज का दूसरा व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 28 जून को आयोजित होगा। ये दोनों ही मुकाबला बेलफास्ट में खेले जाएंगे।
भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज के से पहले वैभव सूर्यवंशी को फैंस 9 जून से श्रीलंका में एक्शन में देख सकेंगे क्योंकि इंडिया-ए टीम श्रीलंका के दौरे पर हैं। श्रीलंका में तीन देशों- भारत, अफगानिस्तान और मेजबान श्रीलंका के बीच वनडे मैचों की 'A' ट्राई सीरीज शुरू हो रही है और वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज का पहला मैच दांबुला में 9 जून (मंगलवार) को इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए होगा।