UPMSP UP Board 10th 12th Copmartment Exam Date, Timing, Schedule, Guidelines: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन (UP Board 10th Copmartment Exam Date) करने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 28 जुलाई 2026 को आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा एक पाली में सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक निर्धारित होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी।
बता दें कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिनके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आए हैं। इसके अलावा यदि कोई छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं तो भी इस परीक्षा में शामिल सकेंगे। कक्षा 10वीं के लिए कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट एग्जाम हिंदी, प्रारंभिक हिंदू, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य, चित्रकला, कृषि, सिलाई, कम्प्यूटर, एन०सी०सी० और संगीत गायन, संगीत वादन की परीक्षा होगी।
12वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट एग्जाम
वहीं कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सिन्धी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, गणित, सैन्य विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, संगीत गायन, संगीत वादन, चित्रकला, समाजशस्त्र, कम्प्यूटर, सिलाई शिल्प, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए), व्यवसाय अध्ययन आदि विषयों का एग्जाम होगा।
UP Board 10th 12th Copmartment Admit Card 2026: एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीद है कि स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपलों द्वारा इन्हें डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध करवा दिया होगा। वहीं जिन छात्रों ने अभी अपान प्रवेश पत्र स्कूल से कलेक्ट नहीं किया है वो परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें, क्योंकि बिना इसके एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
UPMSP UP Board 10th 12th Copmartment Exam 2026 Guidelines: इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।
- परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
- किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग न करें, ऐसा करने पर परीक्षा रद्द हो सकती है।
- प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
- उत्तर पुस्तिका पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण सही-सही भरें।
- उत्तर साफ, स्पष्ट और निर्धारित क्रम में लिखें।
- सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास करें।
- परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के सभी निर्देशों का पालन करें।
- उत्तर पुस्तिका या प्रश्नपत्र पर कोई अनावश्यक निशान या पहचान संबंधी जानकारी न लिखें।
UP Board 10th 12th Copmartment Result 2026 Date: कब जारी हो सकता है रिजल्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के दोबारा 33 नंबर से कम आ जाते हैं तो फेल माने जाएंगे। रिजल्ट अगस्त के अंत तक जारी किया जा सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
कब आया था यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 जारी किया गया था। रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे की गई थी। कक्षा 10वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 90.42 फीसदी और कक्षा कक्षा 12वीं का पास पर्सेंटेज 80.32 फीसदी देखने को मिला था।
