11 गेंदों में 50 बनाकर भी चूके सूर्यवंशी, 9 गेंद में किसका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Fastest Fifty Record Holder: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी कम गेंदों में 50 जड़कर भी वह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jun 22 2026, 13:48 IST
वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ रचा इतिहासImage Credit : BCCI/dipendraairee4501 / 08

वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 29 गेंदो में 94 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का कौशल्या वीररत्ने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2005 में 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाImage Credit : BCCI/dipendraairee4502 / 08

युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय संदर्भ में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में 50 जड़ी थी। इस दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर उन्होंने 6 छक्के भी जड़े थे।

युवराज ने टी20 और वैभव ने 50 ओवर के मैच में बनाया रिकॉर्डImage Credit : BCCI/dipendraairee4503 / 08

युवराज ने टी20 और वैभव ने 50 ओवर के मैच में बनाया रिकॉर्ड

खास बात यह है कि युवराज सिंह अपने जमाने के सबसे धुआंधार बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे। उन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड 20 ओवर के मैच में बनाया था। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर के मैच में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जमाकर वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया।

फिर भी नहीं तोड़ पाए वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : BCCI/dipendraairee4504 / 08

फिर भी नहीं तोड़ पाए वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने भले ही मात्र 11 गेंदों में 50 जड़ दी, लेकिन वह इसके बावजूद वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से वंचित रह गए। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वर्ल्ड क्रिकेट में एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने 10 से कम गेंदों में पचास रन बनाए हैं।

मात्र 9 गेंदों में फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : BCCI/dipendraairee4505 / 08

मात्र 9 गेंदों में फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हम जिस बल्लेबाज की बात करने जा रहे हैं, उसने मात्र 10 से भी कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बल्लेबाज ने मात्र 9 गेंदों में पचासा जड़कर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को आश्चर्यचकित कर दिया था।

इंटरनेशनल टी20 मैच में बनाया रिकॉर्डImage Credit : BCCI/dipendraairee4506 / 08

इंटरनेशनल टी20 मैच में बनाया रिकॉर्ड

खास बात यह है कि इस बल्लेबाज ने किसी लीग या लिस्ट ए मुकाबले में नहीं बल्कि इंटरनेशनल टी20 मुकाबले में मात्र 9 गेंदों में 50 रन बनाया है। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के जड़े थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई चौका नहीं जड़ा था।

पहली 6 गेंदों में जड़े थे 6 छक्केImage Credit : BCCI/dipendraairee4507 / 08

पहली 6 गेंदों में जड़े थे 6 छक्के

इस पारी के दौरान बल्लेबाज ने पहली 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का भी कारनामा किया था। उस मैच में बल्लेबाज ने कुल 10 गेंदें खेली थीं और 52 नाबाद रनों का स्कोर बनाया था। यह मुकाबला एशियन गेम्स में खेला गया था।

कौन है यह अनोखा बल्लेबाजImage Credit : BCCI/dipendraairee4508 / 08

कौन है यह अनोखा बल्लेबाज

जिस बल्लेबाज ने 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है, उनका नाम दीपेंद्र सिंह ऐरी है। दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 9 गेंदों में 50 रन जड़ने का कारनामा मंगोलिया के खिलाफ किया है। यह मैच 2023 के एशियन गेम्स में खेला गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!