भारतीय खेल जगत में कई ऐसे नामी चेहरे रहे हैं जिनकी अपने लाइफ पार्टनर के साथ नहीं बनी और अंत तलाक के रूप में हुआ। बहुत से मामलों में ये तलाक इसलिए बहुत दुखद रहा क्योंकि दोनों की संतान भी थी जो इन दोनों के बीच पिसती नजर आई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टैंकोविच का हाथ थामा था और ये रिश्ता टूट गया। इस जोड़ी को मिलाकर भारतीय खेल जगत की तीन ऐसी जोड़ियां रही हैं जिनका अपने लाइफ पार्टनर से तलाक हुआ, लेकिन इन तीनों मामले में एक चीज समान थी और वो ये कि तीनों ही मामले में भारतीय खिलाड़ी का दिल एक विदेशी पर आया था।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई डांसर-मॉडल नताशा स्टैंकोविच ने 2020 में अचानक जिंदगी साथ बिताने का फैसला लिया था। उनकी सगाई की खबरों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
पांड्या और नताशा के बीच आखिर हुआ क्या, असल मुद्दा अभी भी किसी को नहीं पता लेकिन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और विदेशी लाइफ पार्टनर हार्दिक को सूट नहीं किया।
हाल ही में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का रिश्ता भी अचानक टूट गया। दोनों के बीच सब सही दिख रहा था लेकिन एक दिन दोनों के अलग होने की खबरें आती हैं और फिर तलाक।
इस मामले में भी एक भारतीय खिलाड़ी को विदेशी पार्टनर ने धोखा दिया। एक समय पर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी करके काफी आलोचनाओं का सामना भी किया था लेकिन शोएब का दिल सना जावेद पर आ गया और सानिया एक विदेशी के धोखे का शिकार हो गईं।
तीसरा मामला भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का है। उनका दिल ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की आएशा मुखर्जी पर आया था। आएशा पहले से तलाकशुदा और बच्चों की मां थीं, लेकिन धवन ने उनका हाथ थामा।
शिखर के मामले में भी उनकी विदेशी लाइफ पार्टनर ने धोखा दे दिया। आएशा मुखर्जी बच्चों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई रवाना हो गईं और शिखर धवन को तन्हा छोड़ गईं। मामला अदालत तक भी गया जहां धवन ने गंभीर आरोप भी लगाए कि आएशा ने उनसे करोड़ों रुपये खर्च कराए और फिर अचानक अलग होने का फैसला लिया।