शनिवार को एशिया कप में ग्रुप बी का आखिरी मुकाबला है। इस मुकाबले में टीम इंडिया और ओमान की टीम भिड़ने वाली है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-फोर में पहुंच चुकी है, जबकि ओमान का सफर एशिया कप में पहले ही खत्म हो चुका है। इस मुकाबले की जीत-हार से किसी भी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। (साभार-BCCI X)
एशिया कप 2025 में शनिवार यानि 20 सितंबर से सुपर-फोर के मुकाबले शुरू हो रहे हैं जो 26 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान सभी टीमें 3-3 मुकाबले खेलेंगी और टॉप दो पर रहने वाली टीम 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी। (साभार-BCCI X )
सुपर-फोर में टीम इंडिया का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। (साभार-ACC X)
भारत और पाकिस्तान लीग स्टेज में एकबार खेल चुकी है। एक बार फिर सुपर-फोर में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की थी। (साभार-ACC)
सुपर-फोर में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। (साभार-ACC)
सुपर-फोर में टीम इंडिया का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 सितंबर यानि शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से होगा। (साभार-ACC)
एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को होगा। अगर सुपर-फोर में पाकिस्तान की टीम दो मुकाबला जीत लेती है तो हो सकता है कि एशिया कप फाइनल में फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो। (साभार-ACC)