टी20 विश्व कप 2026 में किसने जीता कौन सा अवार्ड, ये है पूरी लिस्ट

टी20 विश्व कप 2026 का समापन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत के साथ हो गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रन के अंतर से मात दी। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड को मैच में एक बार भी पकड़ नहीं बनाने दी। भारतीय टीम की जीत के बाद चमचमाती ट्रॉफी मिले और खिलाड़ियों के गले पर चमतमाते मेडल सजे। इसके अलावा आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड? ये है टी20 विश्व कप 2026 के अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Mar 8 2026, 23:45 IST
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-संजू सैमसन01 / 06

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-संजू सैमसन

संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन ने टूर्नामेंट में 5 मैच की 5 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 321 रन 80.25 के औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए लगातार तीन अर्धशतक जड़े और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की। सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। विराट कोहली (2014 और 216) और जसप्रीत बुमराह(2024) के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले तीसरे भारतीय हैं।​

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच-जसप्रीत बुमराह02 / 06

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच-जसप्रीत बुमराह

​जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले बुमराह तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले साल 2007 में इरफान पठान और साल 2024 में विराट कोहली फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।​

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज-वरुण चक्रवर्ती और वरुण चक्रवर्ती03 / 06

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज-वरुण चक्रवर्ती और वरुण चक्रवर्ती

टी20 विश्व कप 2026 के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती रहे। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 14-14 विकेट गए। बुमराह ने 8 मैच में 12.42 के औसत और 6.21 की इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए। वहीं चक्रवर्ती ने 9 मैच में 20.50 के औसत और 9.25 की इकोनॉमी से 14 विकेट लिए।​

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज-साहिबजादा फरहान04 / 06

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज-साहिबजादा फरहान

​पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टी20 विश्व कप 2026 के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। फरहान ने टूर्नामेंट में खेले 7 मैच की 6 पारी में 76.60 के औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 2 चौके जड़े।​

सबसे ज्यादा छक्के-संजू सैमसन05 / 06

सबसे ज्यादा छक्के-संजू सैमसन

​संजू सैमसन टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। सैमसन ने 5 मैच की 5 पारी में 199.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 छक्के और 27 चौके जड़े। उन्होंने 321 रन में से 258 रन बाउंड्री की मदद से बनाए।​

सबसे ज्यादा चौके-साहिबजादा फरहान06 / 06

सबसे ज्यादा चौके-साहिबजादा फरहान

टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जड़े। फरहान ने 7 मैच की 6 पारी में बल्लेबाजी करते हुए 37 चौके और 18 छक्के जड़े।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!