सूर्यकुमार यादव का बल्ला आईपीएल 2026 में अबतक अपने रंग में नजर नहीं आया है। सूर्या मौजूदा सीजन में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। उनके खराब प्रदर्शन का असर मुंबई के प्रदर्शन पर भी दिख रहा है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
सूर्यकुमार यादव ने सीजन की शुरुआत केकेआर के खिलाफ 16 रन की पारी खेलकर की थी। उसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में 51 रन की पारी खेली थी।
दिल्ली के आसमान में चमकने के बाद सूर्या की नाकामी का सिलसिला फिर शुरु हो गया और 6, 33,0,15, 36 और 5 रन बना सके। आईपीएल 2026 में वो केवल एक अर्धशतक जड़ सके हैं।
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में अबतक खेले 8 मैच की 8 पारी में 20.25 के औसत और 140.86 के स्ट्राइक रेट से कुल 162 रन बना सके हैं। खबर लिखे जाने तक सूर्यकुमार यादव मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 39वें पायदान पर काबिज हैं।
अपनी ही सरजमीं पर खेले टी20 विश्व कप 2026 में कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से नाकाम रहे थे। 9 मैच में वो 242 रन बना सके। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 84 रन था। ये पारी उन्होंने यूएसए के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेली थी।
सूर्यकुमार याद पिछले दो साल में अंतरारष्ट्रीय टी20 में 35 मैच की 33 पारी में 6 बार नाबाद रहते हुए 702 रन महज 26 के औसत से बना सके हैं। इसमें 147.16 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। 84 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
सूर्यकुमार यादव को बतौर बल्लेबाज टी20 टीम में आखिरी मौका इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है। वहां अगर वो नहीं चले तो उनसे कप्तानी भी छिन सकती है।