बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया बुधवार को सुपर-फोर का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा चुकी टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर एशिया कप फाइनल में अपनी जगह तो पक्की करना चाहेगी ही साथ ही सूर्या के निशाने पर दो खास रिकॉर्ड है जो वह तोड़ना चाहेंगे। (साभार -ICC X)
सुपर-फोर के चौथे मुकाबले में जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी। पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था, जबकि भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी थी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देर रात 8 बजे शुरू होगा।
बांग्लादेश और भारत का यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद खास है। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के निशाने पर एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े रिकॉर्ड हैं। चलिए जानते हैं आखिर वह दो रिकॉर्ड कौन-कौन से हैं?
वर्तमान में टी20 एशिया कप में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव से आगे हैं। इस मुकाबले में सूर्या के पास विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। इसके अलावा टी20 एशिया कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड भी दांव पर है जो एमएस धोनी के नाम है।
टी20 एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में फिलहाल विराट कोहली 8वें नंबर पर हैं। 10 मैच की 9 पारी में विराट 11 छक्के मार चुके हैं। विराट से ठीक नीचे सूर्यकुमार यादव हैं, जो 9 मैच की 8 पारी में 10 छक्के लगा चुके हैं। (साभार-Surya X)
सूर्या के निशाने पर दूसरा बड़ा रिकॉर्ड धोनी का है। टी20 एशिया कप में फिलहाल सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान एमएस धोनी हैं। उन्होंने 2016 में 5 मैच खेलकर 5 मुकाबला अपने नाम किया था। (साभार-Suryakuamar Yadav X)
एशिया कप 2025 में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव 4 मुकाबला जीत चुके हैं। एक मुकाबला जीतकर वह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि दूसरा मुकाबला जीतते ही वह टी20 एशिया कप में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। (साभार-Surya x)