बस 9 रन दूर हैं सूर्यकुमार यादव, तोड़ देंगे वेस्टइंडीज के दिग्गज का रिकॉर्ड

Most Run For Mumbai Indians: आईपीएल का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल 9वें पोजिशन पर है और उसे अब हर हाल में लगातार जीत की जरुरत है। ऐसे में खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटने की कोशिश में होंगे। इस मुकाबले में सूर्या के पास काइरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर वो रिकॉर्ड कौन सा है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 28 2026, 20:55 IST
बस 9 रन दूर सूर्यकुमार यादवImage Credit : IPL01 / 08

बस 9 रन दूर सूर्यकुमार यादव

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव के पास काइरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। इस सीजन में सूर्या बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ का सफर तय करना है तो उसे हर हाल में सूर्या की मदद लगेगी और इस बल्लेबाज के पास बड़ा मौका है।

मुंबई और हैदराबाद का मैचImage Credit : IPL02 / 08

मुंबई और हैदराबाद का मैच

आईपीएल का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को हर हाल में जीत की दरकार है।

प्वाइंट्स टेबल में कहां है मुंबई इंडियंसImage Credit : IPL03 / 08

प्वाइंट्स टेबल में कहां है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही है। फिलहाल टीम 7 मैच में 5 हार के साथ 9वें पोजिशन पर है। चेन्नई के खिलाफ 100 से ज्यादा रन से हार ने उसके नेट रन रेच को भी माइनस में पहुंचा दिया।

प्लेऑफ के लिए 7 में 6 जीत जरूरीImage Credit : IPL04 / 08

प्लेऑफ के लिए 7 में 6 जीत जरूरी

आईपीएल 2026 में अगर मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचना चाहती है तो उसे बाकी बचे 7 मैच में से 6 में जीत दर्ज करनी होगी। 6 मैच में जीत दर्ज करने के बाद ही टीम 16 अंक तक पहुंच सकती है, जहां उसके लिए प्लेऑफ का दरवाजा खुल सकता है।

सूर्या के पास है मौकाImage Credit : IPL05 / 08

सूर्या के पास है मौका

हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में सूर्यकुमार यादव के पास काइरन पोलार्ड से आगे निकलने का मौका है। फिलहाल वह इस जादूई आंकड़े से केवल 9 रन दूर हैं।

सूर्या का आईपीएल करियरImage Credit : IPL06 / 08

सूर्या का आईपीएल करियर

सूर्यकुमार के नाम फिलहाल 121 मैचों की 119 पारी में 37.56 के औसत और 151.14 के स्ट्राइक रेट से 3,907 रन बनाकर हैं। वो MI के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिनमें दो शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।

नंबर दो पर हैं काइरन पोलार्डImage Credit : IPL07 / 08

नंबर दो पर हैं काइरन पोलार्ड

वर्तमान में काइरन पोलार्ड नंबर दो पर हैं। उन्होंने 211 मैचों की 193 पारियों में 28.78 के औसत और 147.01 के स्ट्राइक रेट से 3,915 रन बनाए हैं, जिनमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। 8 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव पोलार्ड से आगे निकल जाएंगे।

टॉप पर हैं हिटमैनImage Credit : IPL08 / 08

टॉप पर हैं हिटमैन

मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 240 मैचों और 236 पारियों में 29.93 के औसत और 132.72 के स्ट्राइक रेट से 6,289 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 41 अर्धशतक शामिल है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!