टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 129 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में दिखे। उन्होंने अच्छी शुरुआत की। रोहित ने 36 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक जड़ने से चूक गए।
केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ शानदार साझेदारी की। उन्होंने 47 गेंदों पर 1 चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उनको एक बार जीवनदार भी मिला।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने 10 ओवर में 5.30 की इकोनॉमी से 53 रन दिए और सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
युवा गेंदबाज हर्षित राणा ने बांग्लादेश के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 7.4 ओवर में 4.04 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।