शिखर धवन ने 2010 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 20 अक्टूबर 2010 को विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। धवन अपने पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली थी।
धवन ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक इमोशन वीडियो शेयर किया। यह वीडियो करीब एक मिनट 17 सेकंड का है। इस वीडियो में धवन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से लेकर अभी तक के हर पल को याद किया। धवन ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई, डीडीसीए और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
धवन ने अपने करियर में सबसे ज्यादा मैच वनडे करियर में खेले हैं। उन्होंने अपने 12 साल के करियर में 167 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 91.35 की स्ट्राइक रेट से 6793 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक जड़े थे।
धवन ने अपने पूरे करियर में 34 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने टेस्ट करियर में 66.94 की स्ट्राइक रेट से 2315 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतकीय पारी खेली। धवन ने टेस्ट में 316 चौके और 12 छक्के भी जमाए। इसके अलावा 28 कैच भी लपके।
तूफानी पारी खेलने वाले धवन टी20 करियर में शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 68 मैचों में 126.36 की स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए। इस दौरान धवन ने 11 अर्धशतक जड़े। इसके अलावा 191 चौके और 50 छक्के जमाए और 19 कैच भी पकड़े।