संजू सैमसन इस टूर्नामेंट से पहले ओपनिंग कर रहे थे लेकिन शुभमन गिल के आने के बाद उनसे ये छीन ली गई है और उन्हें 5वें या फिर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया है। हालांकि वे विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में सबसे पहली बार ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा हालांकि उनकी पारी काफी धीमी थी और इसकी आलोचना भी हुई।
संजू सैमसन हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे थे। उन्हें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन संघर्ष करते नजर आए। वह पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करते रहे और 17 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह को लेकर कोई संदेह नहीं है और सैमसन सभी मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
संजू सैमसन ने अभी तक खेले गए 46 मैचों में 930 रन बनाए हैं और 1000 रनों के आंकड़े के करीब हैं। 1000 रनों का आंकड़ा पार करने से पहले, सैमसन एक बड़ी सूची में गौतम गंभीर को पछाड़ने के करीब हैं।
सैमसन टी20आई में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारत के मुख्य कोच को पछाड़ने से सिर्फ तीन रन दूर हैं। 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, गंभीर ने अपने करियर का अंत 37 मैचों में 932 रनों के साथ किया। वह इस छोटे प्रारूप में भारत के लिए 12वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
संजू सैमसन गौतम गंभीर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच में तोड़ सकते हैं इस मैच का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद भारत को शुक्रवार को श्रीलंका से भी भिड़ना है इस मैच में वे ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा सबसे ज़्यादा टी20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में सबसे ऊपर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने करियर का अंत 159 मैचों में 4231 रनों के साथ किया। एक साल पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, रोहित विश्व क्रिकेट में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में उनके बाद विराट कोहली हैं। विराट ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं। रोहित और विराट 2024 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। उनके बाद सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम 87 मैचों में 2652 रन है