खेल के मैदान की वो जोड़ियां जो बीते कुछ सालों में टूट गई

सात जन्मों तक साथ निभाना अब किताबों की बात रह गई है। बीते कुछ सालों में खेल की दुनिया से कुछ ऐसी ही खबरें आई हैं जो इस बात और भी पुख्ता करती है कि अब सात नहीं बल्कि एक जनम में भी साथ रहना आसान नहीं रह गया। हम बात उन जोड़ियों की करेंगे जो बीते कुछ सालों में अलग हो गए या यूं कहें कि उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली। इस लिस्ट में सबसे नया नाम भारत की पहली महिला बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का है जिन्होंने हाल ही में पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया था। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो प्यार में पड़े, शादी की लेकिन उसे निभा नहीं पाए।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 19 2025, 12:32 IST
बीते कुछ सालों में टूटने वाली जोड़ियांImage Credit : Instagram01 / 08

बीते कुछ सालों में टूटने वाली जोड़ियां

हाल ही में भारत की पहली महिला बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने एक ऐलान करके सबको चौंका दिया है। दरअसल उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की बात कही। यह पहली जोड़ी नहीं जो टूटी है, बीते कुछ सालों में कई ऐसी जोड़ियां है जिनकी राहें अलग हो गई।

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्माImage Credit : Instagram02 / 08

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर धनश्री वर्मा ने साल 2020 के फरवरी में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी 5 साल भी नहीं टिक पाई। बीते मार्च महीने में चहल ने धनश्री वर्मा को तलाक दे दिया था। अब दोनों की राहें अलग हो चुकी है।

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक Image Credit : Instagram03 / 08

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक

पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक और भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2024 में अपनी राहें अलग कर ली थी। दोनों 14 साल के बाद एक दूसरे से अलग हुए।

मोहम्मद शमी-हसीन जहांImage Credit : Instagram04 / 08

मोहम्मद शमी-हसीन जहां

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हसीन जहां के तलाक का मामला अभी अदालत में लंबित है, लेकिन दोनों साल 2018 से अलग रह रहे हैं। शमी की एक बेटी है जिससे वह बेइतंहा प्यार करते हैं।

2014 में हुई थी शादीImage Credit : Instagram05 / 08

2014 में हुई थी शादी

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी। लेकिन साल 2018 से दोनों अलग रह रहे हैं। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिखर धवन-आयशा मुखर्जीImage Credit : Instagram06 / 08

शिखर धवन-आयशा मुखर्जी

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन का भी तलाक हो चुका है। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने धवन और आयशा मखर्जी के तलाक पर मंजूरी दी थी। हालांकि, इस तस्वीर में धवन की नई गर्लफ्रेंड सोफिया है जिन्हें इन दिनों वह डेट कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविकImage Credit : Instagram07 / 08

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने साल 2024 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। हार्दिक को एक बेटा भी है जो उन्हीं के साथ रहता है।

साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यपImage Credit : Instagram08 / 08

साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप

इस लिस्ट में सबसे नया नाम भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का है। साइना ने बीते रविवार को कश्यप से अलग होने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश शेयर कर इस बारे में जानकारी दी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!