अब कब मैच खेलते दिखाई देंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

Virat Kohli and Rohit Sharma Next ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का अंत शनिवार को टीम इंडिया की 9 विकेट के अंतर से जीत के साथ हो गया। टीम इंडिया की जीत की इबारत रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने लिखी। रोहित शर्मा ने 121(125) और 74(81) रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच 168* (170) रन की साझेदारी हुई। दोनों के फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लाजवाब प्रदर्शन से फूले नहीं समाए। ऐसे में अब फैन्स जानना चाहते हैं कि ये दो खिलाड़ी अब कब टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे?

Authored by: नवीन चौहानUpdated Oct 26 2025, 10:51 IST
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा दीदार01 / 08

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा दीदार

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी अब टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नजर आएगी।

तीन मैच की है सीरीज02 / 08

तीन मैच की है सीरीज

​भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की टीम दो टेस्ट मैच के बाद तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। अक्टूबर-नवंबर में सीरीज का आयोजन होगा।

वनडे सीरीज का 30 नवंबर को होगा आगाज03 / 08

वनडे सीरीज का 30 नवंबर को होगा आगाज

​भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को होगा। सीरीज के बाकी के दो मुकाबले 3 और 6 दिसंबर को खेले जाएंगे।

धोनी की धरती पर मचेगा धमाल04 / 08

धोनी की धरती पर मचेगा धमाल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को सीरीज का पहला मैच एमएस धोनी के होम टाउन यानी रांची में खेला जाएगा। रोहित और विराट धोनी के घरेलू मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे।​

रायपुर में खेला जाएगा दूसरा मैच05 / 08

रायपुर में खेला जाएगा दूसरा मैच

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को रो-को जोड़ी को खेलता देखने का मौका मिलेगा।

विशाखापट्टनम में होगा सीरीज का अंत06 / 08

विशाखापट्टनम में होगा सीरीज का अंत

तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में 6 दिसंबर को खेला जाएगा। ये साल 2025 में टीम इंडिया का आखिरी वनडे मैच होगा।

6 दिसंबर के बाद करना होगा इंतजार07 / 08

6 दिसंबर के बाद करना होगा इंतजार

​6 दिसंबर के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को प्रशंसक न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर पर खेलता देख सकते हैं। भारत न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज 11 से 18 जनवरी के बीच खेली जाएगी।​

छह महीने बाद होगा इंग्लैंड दौरा08 / 08

छह महीने बाद होगा इंग्लैंड दौरा

​न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के बाद रोहित और विराट की जोड़ी मैदान पर 14 जुलाई, 2026 को इंग्लैंड की धरती पर खेलती दिखाई देगी। छह महीने के बीच ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में भी जलवा दिखाते नजर आएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!