राशिद खान ने की वनडे क्रिकेट में बड़ी करामात, नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Rashid Khan, Second Fastest Spinner to Take 200 Wickets in ODIs: करामाती खान के नाम से दुनियाभर में विख्यात अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ अबुधाबी में इतिहास रच दिया। तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले को राशिद ने अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से हमेशा के लिए यादगार बना दिया। राशिद ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए और अपने नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड कर लिया। उनकी करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में महज 221 रन पर ढेर हो गई और जीत के लिए अफगानिस्तान को 222 रन का आसान लक्ष्य मिला जिसे उसने 47.1 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आइए जानते हैं बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में राशिद ने अपने नाम किया कौन सा रिकॉर्ड?(फोटो क्रिकेट ACB Media)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Oct 9 2025, 03:34 IST
राशिद ने पूरे किए वनडे में 200 विकेट01 / 08

राशिद ने पूरे किए वनडे में 200 विकेट

राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ अबुधाबी में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में पहला विकेट डालते ही एकदिवसीय क्रिकेट करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले राशिद दुनिया के 44वें गेंदबाज हैं। (फोटो क्रिकेट ACB Media X)

02 / 08

वनडे में विकेटों का दोहरा शतक जड़ने वाले पहले अफगानी

राशिद खान वनडे क्रिकेट इतिहास में 200 विकेट चटकाने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने ये उपलब्धि अपने करियर के 115वें मैच की 107वीं पारी में हासिल की। ​(फोटो क्रिकेट ACB Media X)​

03 / 08

मेहदी हसन मिराज बने 200वां शिकार

​अफगानिस्तान के कप्तान मेहदी हसन मिराज को राशिद खान ने पारी के 29वें ओवर में एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया और वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। मिराज राशिद खान के वनडे करियर का 200वां शिकार बने। इसके बाद राशिद ने जाकिर अली और नूरुल हसन को भी एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेजा और मैच में तीन विकेट अपनी झेली में डालने में सफल रहे। ​(फोटो क्रिकेट ACB Media X)​​

04 / 08

बने दुनिया के दूसरे सबसे तेज स्पिनर

​राशिद खान वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 200 विकेट चटकाने के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे तेज स्पिनर बन गए हैं। सबसे तेज गति से एकदिवसीय क्रिकेट में 200 विकेट चटकाने वाले स्पिनर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज सकलैन मुश्ताक हैं। उन्होंने 104 मैच में 200 विकेट पूरे किए थे। जबकि राशिद को इसके लिए 11 मैच ज्यादा खेलने पड़े।​(फोटो क्रिकेट ACB Media X)​

05 / 08

सभी गेंदबाजों में दुनिया के पांचवें सबसे तेज

राशिद खान सबसे कम वनडे मैच में 200 विकेट पूरे करने के मामले में दुनिया के सभी गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करियर के 115वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। सबसे तेज गति से वनडे में 200 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज है उन्होंने 102 मैच में 200 विकेट पूरे किए थे। उसके बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक और भारत के मोहम्मद शमी हैं दोनों ने 104 मैच में 200 विकेट पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट(107) और चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली(112) हैं। ​(फोटो क्रिकेट ACB Media X)​​

06 / 08

ऐसा रहा है राशिद का वनडे में प्रदर्शन

​राशिद खान वनडे क्रिकेट में 115 मैच की 107 पारी में 20.28 के औसत और 4.23 की इकोनॉमी से 202 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वनडे में 18 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। राशिद वनडे में 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके हैं।​(फोटो क्रिकेट ACB Media X)​

07 / 08

अन्य फॉर्मेट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 202 विकेट के अलावा अंतरराष्ट्रीय टी20 में 179 और टेस्ट क्रिकेट में 45 विकेट दर्ज हैं। राशिद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 423 विकेट दर्ज हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में राशिद 55वें स्थान पर हैं। अफगानी गेंदबाजों में उनके बाद दूसरे स्थान पर 286 विकेट के साथ मोहम्मद नबी हैं।​(फोटो क्रिकेट ACB Media X)​​

08 / 08

राशिद के नाम है सबसे तेज 100 विकेट का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट इतिहास में टेस्ट प्लेइंग नेशंस के खिलाड़ियों में सबसे तेजी से 100 विकेट चटकाने के मामले में राशिद खान दुनिया में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 44 मैच में उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि ओवरऑल लिस्ट में नेपाल के संदीप लामीछाने के बाद राशिद दूसरे स्थान पर हैं। लामिछाने ने 42वनडे में 100 विकेट पूरे किए थे।​(फोटो क्रिकेट ACB Media X)​