सीपीएल के लीग मुकाबले पूरे हो चुके हैं। 17 और 18 सितंबर को एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 के मुकाबले खेले जाएंगे। 19 सितंबर को क्वालीफायर-2 और 21 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग मुकाबले में बल्लेबाजों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। आइए जानते हैं अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।
सीपीएल 2026 में अभी तक सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में क्विंटन डी कॉक पहले स्थान पर काबिज हैं। डी कॉक ने 10 मैच में 40.12 की औसत और 142.67 की स्ट्राइक रेट से कुल 321 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अभी तक 24 चौके और 18 छक्के निकले हैं।
दूसरे नंबर पर कॉलिन मुनरो काबिज हैं। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 10 मैच में 32.00 की औसत और 125.98 की स्ट्राइक रेट से कुल 320 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 32 चौके और 16 छक्के निकले।
कैरेबियाई धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पूरन ने 283 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 35.38 का और स्ट्राइक रेट 174.69 की रही। पूरन ने 20 चौके और 23 छक्के उड़ाए।
चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दासुन शनाका हैं। उन्होंने 8 मैच में 56.20 की औसत और 193.79 स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए। शनाका ने गेंदबाजों मारा कम घसीटा ज्यादा है। उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के लगाए।
276 रन के साथ शाई होप पांचवें नंबर पर काबिज हैं। शाई होप ने 10 मैच में 55.20 की औसत और 112.65 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 चौके और 13 छक्के निकले हैं।
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है। चार टीमों ने नॉक आउट मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनमें गयाना अमेजन वॉरियर्स, एन्टीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन, बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन शामिल हैं। 17 और 18 सितंबर को एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 के मुकाबले खेले जाएंगे। 19 सितंबर को क्वालीफायर-2 और 21 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।