पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में 49 गेंद में 83 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।
प्रभसिमरन सिंह ने 83 रन की इस पारी के दम पर आईपीएल में 1,000 रन पूरा कर लिया। उन्होंने यह आंकड़ा आईपीएल के 43वीं पारी में हासिल किया।
प्रभसिमरन सिंह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। प्रभसिमरन सिंह ने मनन वोहरा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2025 में गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं। प्रभसिमरन सिंह 32 की औसत और 168 की स्ट्राइक रेट से 9 मैच में 292 रन बना चुके हैं। वह पंजाब किंग्स की ओर से इस सीजन दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की और पंजाब को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों की इस अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया।
पंजाब ने 201 रन का स्कोर तो खड़ा कर लिया, लेकिन इसका पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाए। बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 1 ओवर में 7 रन बना चुकी थी जब बारिश के कारण मैच रोक दिया गया।
इस मुकाबले के रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स और कोलकाता को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इस अंक के साथ पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बना ली।