रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल के 19 साल के इतिहास में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बाद तीसरी टीम बन गई है। आरसीबी ने ये कारनामा रजत पाटीदार की कप्तानी में किया है। ऐसे में पाटीदार का नाम भी एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिताब बचाने वाले दिग्गज कप्तानों की सूची में दर्ज हो गया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2011 में और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने 2019 और 2020 में खिताब जीता था।
विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट कोहली ने जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली और टीम के लिए विजयी छक्का जड़ा और लगातार दूसरी बार आरसीबी को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्हें इसके लिए आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप अवार्ड दिया गया। वैभव ने सीजन में खेले 16 मैच की 16 पारी में 48.50 के औसत और 237.30 स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। सीजन में 103 वैभव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। तीन बार वो नर्वस नाइंटीज पर आउट हुए। उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा। गिल ने 16 मैच में 732 और साई सुदर्शन ने 17 मैच में 722 रन बनाए।फोटो क्रेडिट (IPL/BCCI)
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे। रबाडा ने देवदत्त पडिक्कल को फाइनल में आउट करके विकेटों की रेस में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया। भुवी ने पहली पारी में 2 विकेट चटकाकर रबाडा की बराबरी कर ली थी। लेकिन गेंदबाजी के लिए आते ही रबाडा ने दोबारा बढ़त बना ली। रबाडा ने सीजन का अंत 17 मैच में 29 विकेट के साथ किया। भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैच में 28 विकेट चटकाए। फोटो क्रेडिट (IPL/BCCI)
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव ने कुल 327 गेंद का सामना किया और 776 रन बनाए। सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट केकेआर के लिए खेलने वाले कीवी बल्लेबाज फिन ऐलन का रहा। ऐलन ने 11 मैच की 11 पारी में 349 रन 214.11 के स्ट्राइक रेट से बनाए। वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने के लिए टाटा सियेरा कार और 10 लाख रुपये की राशि मिली। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 16 मैच में सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़े। उनके बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा रहे उन्होंने कुल 43 छक्के जड़े। वैभव ने अभिषेक से 29 छक्के ज्यादा जड़े। वैभव को इसके लिए 10 लाख रुपये की ईनामी राशि मिली। (फोटो क्रेडिट (IPL/BCCI)
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन रहे। साई सुदर्शन ने 17 मैच की 17 पारी में सबसे ज्यादा 75 चौके जड़े। उनके बाद दूसरे पायदान पर शुभमन गिल रहे। गिल ने 16 मैच में 74 चौके जड़े हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर विराट कोहली रहे। फोटो क्रेडिट (IPL/BCCI)
आईपीएल 2026 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर वैभव सूर्यवंशी को चुना गया। उन्होंने 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ-साथ एक ट्रॉफी दी गई।
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। वैभव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर अन्य सभी युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों को पीछे छोड़कर सीजन अपने नाम कर लिया। फोटो क्रेडिट (IPL/BCCI)
पंजाब किंग्स को सीजन को फेयर प्लेयर प्ले अवार्ड दिया गया। पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर रही। फोटो क्रेडिट (IPL/BCCI)
मोहम्मद सिराज को आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने का अवार्ड दिया गया। उन्होंने सीजन में कुल 172 डॉट बॉल फेंकी। उन्हें ट्रॉफी और 10 लाख रुपये ईनाम में मिले।