एशिया कप का पहला बार आयोजन साल 1984 में हुआ था। तब से लेकर 2023 तक 16 बार टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। भारत की मेजबानी में 17वीं बार टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होने जा रहा है। 9 सितंबर से 28 सितंबर तक दुबई और अबुधाबी में एशिया के धुरंधर खिलाड़ी चौके छक्कों की झड़ी लगाते और विकेट-गिल्लियां उछालते नजर आएंगे। (फोटो क्रेडिट ICC X)
एशिया कप के इतिहास का पहला शतक पाकिस्तान के मोईन-उल-अतीक ने 29 अक्टूबर 1988 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव के एमए अजीज स्टेडियम में जड़ा था। उस मैच में उन्होंने 117 गेंदों में 105 रन की पारी खेली थी और अपने नाम कभी ना मिटने वाला इतिहास अपने नाम किया था। इसी मैच में पाकिस्तान के एक और बल्लेबाज एजाज अहमद ने भी 87 गेंदों में 124 रन नाबाद तूफानी पारी खेली थी। (TheRealPCB X)
एशिया कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू थे। उन्होंने 25 दिसंबर 1990 को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 109 गेंदों में 104 रन (नाबाद) की पारी खेली थी यह भारत की तरफ से एशिया कप में पहली शतकीय पारी थी।(फोटो क्रेडिट Navjot Singh Sidhu Instagram)
एशिया कप के इतिहास में नवजोत सिंह सिद्धू प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 27 अक्तूबर 1988 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में यह पुरस्कार अपने नाम किया था।(फोटो क्रेडिट ICC X)
एशिया कप के इतिहास में अबतक कुल 62 शतक लगे हैं। जिसमें से 60 वनडे फॉर्मेट में और 2 टी20आई फॉर्मेट में आए हैं। 62 शतकों में सबसे ज्यादा 20 भारतीय खिलाड़ियों ने,18 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने, 14 श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने, 8 बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने, अफगानिस्तान और हांगकांग के खिलाड़ियों ने 1-1 शतक जड़ा है।(फोटो क्रेडिट Virat Kohli X)
एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है। जयसूर्या ने टूर्नामेंट में कुल 6 शतक जड़े। इसके बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर विराट कोहली और कुमार संगकारा हैं दोनों प्लेयर्स के नाम टूर्नामेंट में पांच पांच शतक दर्ज हैं। (फोटो क्रेडिट ICC X)
विराट कोहली एशिया कप के दोनों फॉर्मेट यानी वनडे और टी20 दोनों में शतक जड़ने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में 4 और टी20 फॉर्मेट में एशिया कप में एक शतक जड़ा है। उनकी पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में खेली 183 रन की और साल 2022 में खेली 122 रन की नाबाद पारी टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा दोनों फॉर्मेट में खेली सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी है। (फोटो क्रेडिट Virat Kohli X)