मुस्ताफिजुर रहमान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शाकिब अल हसन छूटे पीछे

​Mustafizur Rahman Creates history: एशिया कप 2025 में आज (24 सितंबर 2025) को भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मैच खेला जा रहा है। सुपर 4 का ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है।


Authored by: SIddharth Sharma Updated Sep 25 2025, 05:00 IST
​ऐसी रही गेंदबाजी01 / 08

​ऐसी रही गेंदबाजी

​मुस्ताफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 मैच में दमदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए और एक महत्वपूर्ण विकेट झटका।​

​बांग्लादेश ने जीता टॉसImage Credit : AP02 / 08

​बांग्लादेश ने जीता टॉस

​मैच की बात करें तो सुपर 4 के खास मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।​

​बिना कप्तान के उतरी बांग्लादेशImage Credit : AP03 / 08

​बिना कप्तान के उतरी बांग्लादेश

​बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास इस मैच में चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में जाकेर अली ने टीम की कमान संभाली।​

​भारत की खराब बल्लेबाजीImage Credit : AP04 / 08

​भारत की खराब बल्लेबाजी

​भारतीय टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम ने अच्छी शुरुआत की थी ओर पॉवरप्ले में ही 72 रन बना लिए थे लेकिन बाद में वे बिखर गए और केवल 168 रन ही बना पाए।​

​एशिया कप 2025 में ऐसा रिकॉर्डImage Credit : AP05 / 08

​एशिया कप 2025 में ऐसा रिकॉर्ड

​मुस्ताफिजुर रहमान ने एशिया कप 2025 में दमदार प्रदर्शन किया है। वे अब तक कुल 7 विकेट ले चुके हैं और टॉप पेसर रहे हैं।​

​टी20 में 150 विकेट पूरेImage Credit : AP06 / 08

​टी20 में 150 विकेट पूरे

​मुस्ताफिजुर रहमान बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20ई में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। मुस्ताफिजुर ने ये कारनामा 118 मैचों की 117 पारी में किया है।​

​शाकिब अल हसन छूटे पीछेImage Credit : AP07 / 08

​शाकिब अल हसन छूटे पीछे

​बांग्लादेश के लिए इससे पहले टॉप विकेटटेकर शाकिब अल हसन थे उनके टी20 इंटरनेशनल में 149 विकेट थे हालांकि वे अब संन्यास ले चुके हैं।​

​मुस्ताफिजुर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : AP08 / 08

​मुस्ताफिजुर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

​मुस्ताफिजुर रहमान विश्व के पहले लेफ्ट हैंड गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे किए हो। उनसे पहले साउदी और राशिद ये कर चुके हैं लेकिन वे सीधे हाथ के गेंदबाज हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!