WPL में पहली बार देखने को मिला विस्फोटक मैच, बन गया गजब का रिकॉर्ड
Most Sixes In WPL: यूपी और गुजरात के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे ही मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया जो समान्यत: WPL में देखा नहीं जाता है। सीजन के दूसरे मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में यूपी वॉरियर्ज की टीम भी अंत तक लड़ी, हालांकि, जीत गुजरात जाएंट्स को मिली। यह पहला मौका है जब गुजरात ने अपना पहला मुकाबला जीता है और इसके अलावा इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया जो आसानी से भुलाया नहीं जा सकेगा।
WPL का सबसे एंटरटेनिंग मैच
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन शुरू हो चुका है। चौथे सीजन के दूसरे ही मुकाबले में फैंस को ऐसा एंटरटेनिंग मैच देखने को मिला जो आज से पहले इस लीग में नहीं हुआ था। इस मुकाबले में भले ही जीत गुजरात जाएंट्स को मिली हो, लेकिन दिल जीतने में यूपी वॉरियर्ज भी पीछे नहीं रही। चलिए जानते हैं कि आखिर इस मुकाबले में ऐसा क्या हुआ?
यूपी ने जीता टॉस
यूपी और गुजरात के बीच हुए इस मुकाबले में दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आमने-सामने थे। यूपी की कमान मेग लैनिंग के पास थी जबकि गुजरात का नेतृत्व एश्ले गार्डनर कर रही थीं। टॉस यूपी की कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शायद यहीं उनके भारी चूक हो गई।
गुजरात का विशाल स्कोर
गुजरात जाएंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। गुजरात ने कप्तान गार्डनर के 65 और अनुष्का शर्मा के 44 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
WPL का सबसे बड़ा स्कोर
यह गुजरात जाएंट्स का विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। गार्डनर और अनुष्का के अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 27 और सोफी डिवाइन ने 38 रन की विस्फोटक पारी खेली।
आखिरी ओवर तक लड़ी यूपी
208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की टीम आखिरी ओवर तक लड़ी। उसने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए और गुजरात जाएंट्स ने यह मुकाबला 10 रन से अपने नाम कर लिया। यह पहला मौका है जब गुजरात ने जीत के साथ WPL की शुरुआत की।
मुकाबले में लगे 21 छक्के
यूपी और गुजरात के बीच हुए इस मुकाबले में कुल 21 छक्के लगे। WPL के इतिहास में किसी एक मैच में यह सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले आरसीबी और दिल्ली के बीच साल 2024 में खेले गए मैच में 19 छक्के लगे थे।
पीबी लिचफिल्ड ने जड़े सर्वाधिक छक्के
इस मुकाबले में 10 छक्के गुजरात की तरफ से जबकि 11 छक्के यूपी की तरफ से लगे। सर्वाधिक 5 छक्के यूपी की बैटर पीबी लिचफिल्ड ने लगाए। वह अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोरर भी रही। उन्होंने 40 गेंद में 78 रन की पारी खेली।
दुनिया का सबसे लंबा देश, दिखता है किसी Hockey जैसा
Jan 14, 2026
200MP कैमरे वाले फोन की औंधे मुंह गिरी कीमत, 15 हजार रुपये से कम में प्रीमियम फोन खरीदने का धांसू मौका
Ajab Gajab: यहां शादी से पहले दूल्हे को खिलाया जाता है चिकन, पसंद न आया तो भरनी पड़ती है दोगुनी कीमत!
Most Affordable CNG Cars in India: सबसे सस्ती सीएनजी कार, कीमत मात्र 4.62 लाख रुपए से शुरू
आराध्या बच्चन की कार्बन कॉपी लगती हैं रानी मुखर्जी की बेटी!! पांचवी तस्वीर में दोनों लग रही हैं सगी बहनें
1499 रुपये में 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी, तहलका मचा रहा है ये सस्ता रिचार्ज प्लान
Prayagraj Fire: माघ मेले में आज फिर लगी आग; दमकल की गाड़ियां मौजूद, प्रशासन अलर्ट
झारखंड के हजारीबाग में जोरदार विस्फोट, तीन लोगों की मौत; हर कोई पूछ रहा कैसे हुआ धमाका
तुर्कमान गेट हिंसा मामले में आरोपियों को नहीं मिली जमानत; कोर्ट ने खारिज की याचिका; बताई इसकी वजह
School Closed Tomorrow: 75 जिलों के सभी स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी, जानें स्कूल बंद पर क्या है अपडेट
अल्लू अर्जुन ने अनाउंस की 500 करोड़ी फैंटसी एक्शन ड्रामा, लोकेश कनगराज संग मिलाया हाथ
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited