चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले में सनराओइजर्स हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में उन्होंने केवल 1 विकेट ही लिया, लेकिन इसी स्पेल के दम पर वह आईपीएल के युनिक गेंदबाज बन गए।
चेन्नई के खिलाफ शमी ने अपने पूरे ओवर भी नहीं किए। 3 ओवर की गेंदबाजी में शमी ने 28 रन खर्च किए और 1 विकेट चटकाया। उन्होंने ंमैच की पहली ही गेंद पर युवा बल्लेबाज शेख रशीद को चलता किया।
शमी ने मैच की पहली ही गेंद पर शेख रशीद को पवेलियन भेजा। यह चौथा मौका है जब शमी ने आईपीएल के किसी मैच में पहले ही गेंद पर शिकार किया। इसके साथ ही वह पहली गेंद पर 4 शिकार करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
शमी के नाम भले ही पहली गेंद पर आउट करने का यह युनिक रिकॉर्ड जुड़ गया हो लेकिन इस सीजन उनकी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है। पंजाब के खिलाफ मैच में शमी ने 4 ओवर के स्पेल में 75 रन लुटाए थे।
शमी अनुभवी गेंदबाज हैं और बचे हुए मैच उनकी टीम के लिए खासे महत्वपूर्ण हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद को बाकी बचे मैच जीतने हैं और शमी से इस टीम को अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
पिछले सीजन तक गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब तक वह इस प्राइस को जस्टिफाई नहीं कर पाए हैं।